CollegesIndian NewsUncategorized

Maharashtra College Reopen News : इस डेट से खुल जाएंगे महाराष्ट्र के कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी अपडेट

महाराष्ट्र : कोरोना काल के दौरान महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले कॉलेजों (Maharashtra College) को खोलने को लेकर बड़ी अपडेट दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे(CM Udhav Thakre) के साथ उच्च शिक्षा विभाग की हुई बातचीत में कॉलेजों को खोलने पर सहमति बनी है। इस संबंध मै उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने विस्तार से जानकारी दी है।

उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले कॉलेजों को खोलने की अनुमति दी है। जो 20 जनवरी से खोल दिए जाएंगे। लेकिन इस दौरान कुछ शर्त भी लागू है। सामंत ने कहा कि कॉलेजों मै 50 प्रतिशत अनुमति के अनुसार ही कॉलेजों को खिला जाएगा। जिसमें सैनिटाइजर और मास्क की अनिवार्यता बनी रहेगी। साथ ही छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करना होगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति का नियम शिक्षकों के साथ भी होगा।

आपको बता दें कि कोरोना काल के दौरान हाई स्कूल और इंटमीडिएट के स्कूल ही खोले गए हैं। इसके आलावा कोई स्कूल ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button