Global ThinkerUniversity/Central University

इंजीनियर्स दिवस विशेष: जानें हर वर्ष 15 सितंबर को क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे

15 सितंबर को ही भारत के महान सिविल इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया की जयंती है। एम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर ही देश में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। इस दिन उनके योगदानों के लिए उन्हें विशेष तौर पर याद किया जाता है।

भारत में हर वर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे (अभियंता दिवस) मनाया जाता है। हालांकि, बहुत कम ही लोगों को जानकारी होगी कि 15 सितंबर को ही इंजीनियर्स डे क्यों मनाया जाता है? दरअसल, इसी दिन महान सिविल इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। इनके जन्मदिवस को ही देश में इंजीनियर्स डे के रूप में जाना जाता है। भारत के बेहतरीन इंजीनियरों में से एक, मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की याद में हर वर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर्स दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

एम विश्वेश्वरैया को सबसे अग्रणी राष्ट्र-निर्माताओं में से एक माना जाता है, जिन्होंने ऐसे-ऐसे चमत्कार किए, जिन पर आधुनिक भारत का निर्माण हुआ था। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (IEI) के अनुसार, उन्हें ‘भारत में आर्थिक नियोजन के अग्रदूत’ के रूप में संदर्भित किया गया था। एम विश्वेश्वरैया को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके विभिन्न योगदानों और शिक्षा के अग्रणी होने के कारण इस दिन खास तौर पर याद किया जाता है।

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी ने अलीगढ़ में रखी राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला

आज के समय में पूरे देश में करियर के विकल्प के रूप में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला क्षेत्र इंजीनियरिंग का है। इंजीनियरिंग एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें उम्मीदवार लाखों रूपये का वार्षिक पैकेज प्राप्त करते हैं। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में इंजीनियरिंग के प्रति अधिक रूझान होता है। दिन-प्रतिदिन दुनिया नई तकनीकों के साथ बदल रही है। यदि आप इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल करना चाहते हैं तो आपको सही इंजीनियरिंग कॉलेज का चुनाव करना होगा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग 2021 के तहत टॉप टेन इंजीनियरिंग संस्थानों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

NIRF रैंकिंग 2021 के अनुसार, ये हैं भारत में शीर्ष 10 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास
  2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली
  3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे
  4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर
  5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर
  6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की
  7. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी
  8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद
  9. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) तिरुचिरापल्ली
  10. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) सूरतकल

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button