NewsSchool Corner

पुरातन बाल वैज्ञानिकों का बनाया संगठन, अमेरिका से आनलाइन भी जुड़े

31वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस

मिर्जापुर : मिर्जापुर के विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन पुरातन बाल विज्ञानी समागम आयोजित किया गया। इसमें पुरातन बाल वैज्ञानिकों का संगठन बनाया गया। कुछ पुरातन बाल वैज्ञानिक अमेरिका से आनलाइन भी जुड़े। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रोफेसर आरएस सिंह (केमिकल इंजीनियरिंग विभाग) रहे। अध्यक्षता डॉक्टर सीएम नौटियाल ने की।

डॉक्टर नौटियाल ने कहा कि हम सभी को एक ऐसा संगठन बनाना जरूरी है जिससे कि हम सबके माध्यम से नए बाल वैज्ञानिकों को दिशा निर्देश प्रदान कर पाएं। विज्ञान संचारक डॉक्टर आरपी मिश्र ने कहा कि बाल वैज्ञानिक देश के कर्णधार है। इनके बलबूते हम देश एवम समाज के बच्चो को अपने अनुभवों एवम राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अनुभवों से समाज के बच्चो को नई दिशा दे पाएंगे। राज्य समन्वयक डॉक्टर एस के सिंह ने कहा कि इसके लिए एक कमेटी गठित की जाय जिससे पुरातन बाल वैज्ञानिकों के संगठन से समाज में नए आयाम स्थापित हो सकेगे। मिर्जापुर की शुभम दुबे अमेरिका से आनलाइन जुड़ीं । बाल वैज्ञानिक से सीनियर वैज्ञानिक बनने के सफर के बारे में बताया। कहा कि इस प्लेटफार्म को हम अभी आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगे। बरेली की भारती सिंह अमेरिका से आनलाइन जुड़ी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हम सभी बाल वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। ये सम्मेलन अवश्य ही सार्थक होगा। हम सभी नए बच्चो को भी जोड़ पायेंगे। मिर्जापुर के समीर अग्रहरी जो कि एमबीबीएस कर रहे हैं कानपुर से आन लाइन जुड कर इस समागम में संबोधित किया।

पुरातन बाल वैज्ञानिकों ने रखे विचार

पुरातन बाल वैज्ञानिक सत्यम पाठक मिर्जापुर,अमूल्य रत्ना तिवारी देवरिया,गौरव यादव देवरिया,मिर्जापुर से ओनम सिंह,मिर्जापुर से साक्षी द्विवेदी,मिर्जापुर से शिवांगी द्विवेदी,अजय कुमार सोनभद्र,प्रिंस कुमार मिर्जापुर से,आर्यन प्रसाद मिर्जापुर,रोहित मौर्य मिर्जापुर,मुकुंद कुमार मेरठ,मनमोहन यादव मिर्जापुर,अभिषेक मौर्य गोरखपुर ने अपने विचार व्यक्त किया। इसके बाद टीम का गठन हुआ। पुरातन बाल वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह प्रमाण पत्र विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर एन पी द्विवेदी ,डॉक्टर एस के सिंह राज्य समन्यवक,शैल तिवारी प्रधानाचार्य ,सुशील कुमार पांडेय आयोजन सचिव ने दिया।

इनको यह मिली जिम्मेदारी

मुख्य कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार पांडेय, अध्यक्ष मनमोहन यादव, कोऑर्डिनेटर डिजिटल आयुष पांडेय, इनोवेशन कोऑर्डिनेटर आर्यन प्रसाद, साक्षी अग्रहरी कोऑर्डिनेटर, अभिषेक कुशवाहा कोऑर्डिनेटर, सत्यम पाठक, रजिस्टार मुकुंद यादव,पब्लिकेशन के लिए श्लोक कुमार को बनाया गया। यह कमेटी अभी अस्थाई कमेटी एक वर्ष के लिए बनाई गई है। बाद में स्थाई रूप से से गठन होगा। अंतरिम बनाई गई,आगे इस कमेटी का गठन स्थाई रूप से किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button