युवा दिवस पर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सेंट्रल लाईब्रेरी में प्रज्ञा युग साहित्य की हुयी स्थापना
विधायक "शैलेष पांडेय " ने कहा श्रीराम शर्मा आचार्य के क्रांतिकारी विचारों से होगा "युग परिवर्तन", युवा वर्ग ने सराहा।

बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर के सेंट्रल लाईब्रेरी में अखिल विश्व गायत्री परिवार की पहल से आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा लिखित प्रज्ञा युग साहित्य की स्थापना की गई। बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय व नगर निगम उपायुक्त खजांची कुम्हार की उपस्थिति में युग साहित्य की स्थापना की गई।
वैदिक विधी विधान के साथ साहित्य की स्थापना की गई –
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर बिलासपुर शहर के नूतन चौक स्थित नवनिर्मित केन्द्रीय ग्रंथालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार बिलासपुर द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद, पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं विचार क्रांति की मशाल के समक्ष दीप पूजन एवं पुष्पाञ्जलि अर्पित कर वैदिक विधी विधान के साथ साहित्य की स्थापना की गई।बिलासपुर गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेन्द्र नाथ थवाईत द्वारा केन्द्रीय ग्रंथालय को भेंट स्वरूप आचार्य श्रीराम शर्मा युग साहित्य वाङ्गमय, वेद, उपनिषद, प्रज्ञा- पुराण, गायत्री महाविज्ञान, आयुर्वेद का प्राण, विविध दर्शन एवं अन्य युग साहित्य प्रदान किया गया।
शान्तिकुंज हरिद्वार से आए युवा प्रतिनिधि –
इस अवसर विधायक शैलेष पांडेय ने इसे अनुकरणीय पहल बताया और कहा कि युवा वर्ग समेत समाज के हर वर्ग को युग साहित्य का लाभ मिलेगा।उन्होंने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित साहित्यों को क्रांतिकारी बताया। गायत्री परिवार का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय ग्रंथालय के माध्यम से आचार्य श्रीराम शर्मा आचार्य के जनउपयोगी युग साहित्य, आज की युवा पीढ़ी को प्रेरित कर उनके जीवन में विधेयात्मक चिंतन की एक नयी ऊर्जा जागृत करेगी।
छग बिलासपुर के सेंट्रल लाईब्रेरी में मान.विधायक श्री शैलेष पांडेय @shailesh30cvru व नगर निगम उपायुक्त खजांची कुम्हार जी की उपस्थिति में गायत्री परिवार@awgpofficial की पहल से वैदिक कर्मकाण्ड के साथ पं.श्रीराम शर्मा जी के प्रज्ञा युग साहित्य की स्थापना की गयी। @DrChinmayP pic.twitter.com/5icbazXv9Y
— Ved Prakash Thawait – वेद प्रकाश थवाईत (@vprthawait) January 13, 2021
नगर निगम उपायुक्त खजांची कुमार ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा का जीवन दर्शन एवं सद्ज्ञान इन युग साहित्यों के माध्यम से जन -जन को अभिप्रेरित करेगा।आयोजन के अंतिम चरण में विद्यायक द्वारा “आपके द्वार पहुँचा हरिद्वार, घर-घर गंगा एवं घर-घर कुम्भ अभियान”का विमोचन कर शुभारंभ किया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शान्तिकुंज हरिद्वार से आए युवा प्रतिनिधि वेदप्रकाश थवाईत द्वारा विधायक महोदय को आचार्य श्री की छायाचित्र एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।
यहां पढ़ें – “विश्व भारती की कहानी उसी की जुबानी “
कार्यक्रम में ये रहे शामिल –
उक्त कार्यक्रम में गायत्री परिवार बिलासपुर की जिला समन्वयक नंदिनी पाटनवार, स्वयंसेवी कार्यकर्ता द्वारिका पटेल, पद्मलोचन श्रीवास, ममता वर्मा, शकुन्तला साहू, लक्ष्मी नेताम तथा गायत्री परिवार युवा मण्डल के योगेश साहू, रामकुमार साहू एवं डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन(दीया) समूह के सौरभ पाटनवार, आकांक्षा श्रीवास्तव, आदित्य पाटनवार, देवेन्द्र कांत साहू उपस्थित रहे।