Gate-2021 exam Day Guidelines : आईआईटी बॉम्बे ने गाइडलाइन की जारी
GATE 2021

नई दिल्ली : आईआईटी बॉम्बे द्वारा 5 फरवरी से आयोजित की जा रही GATE 2021 के लिए गाइडलाइंस (guidelines) जारी किए गए हैं। आईआईटी बॉम्बे ने इसके लिए एक वीडियो भी अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया है। संबंधित खबर में वीडियो का लिंक दिया गया है, जिसके जरिए आप उसे सीधे देख और सुन सकते हैं। सुविधा के लिए गाइडलाइंस के बारे में कुछ संक्षिप्त जानकारी भी दी गई है। हालांकि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी तरह से तसल्ली कर लेना उचित रहेगा।
इन निर्देशों (guidelines) का पालन करें, परेशानी से बचें
– रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
– निर्देशों के तहत परीक्षा के प्रारंभ होने से एक घंटा पहले पहुंचना होगा।
– एंट्री गेट पर सही कतार बनाने के लिए रस्सी लगेगी और फर्श पर निशान बनाया जाएगा।
– एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
– 99.4 डिग्री फारेनहाइट से अधिक बॉडी टेम्पेरेचर वाले को परीक्षा केंद्र के भीतर अलग कमरे में बैठ कर परीक्षा देने की अनुमति होगी।
– फेस मास्क, ग्लब्स, पर्सनल हैंड सैनिटाइज़र, पेन, एडमिट कार्ड,पर्सनल ट्रांसपेरेंट वाटर बॉटल व परीक्षा से संबंधित अन्य डाक्यूमेंट्स ले जाने की अनुमति होगी।
GATE guidelines के बारे में इस आधिकारिक वीडियो को भी सुनें
https://youtu.be/JHF10zifc0E
दो पाली में होगी परीक्षा
Gate 2021.. 5 फरवरी से दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगी।
इन तिथियों में होगी कुल 27 विषयों की परीक्षा
5 फरवरी
6 फरवरी
7 फरवरी
12 फरवरी
13 फरवरी
14 फरवरी