शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय हिदी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पुरूस्कारों से किया सम्मानित
आगरा। केन्द्रीय हिदी संस्थान द्वारा वर्ष 2018 के 12 श्रेणियों के पुरस्कारों के लिए देश -विदेश के 26 महत्वपूर्ण रचनाकारों की घोषणा शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के अनुमोदन व केन्द्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष श्री अनिल जोशी की गरिमामय उपस्थिति में निदेशक सुश्री बीना शर्मा द्वारा आज यानी 21 सितंबर को आगरा में की गई। पुरस्कार में 5 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र, शाल भेंट की जाती है।
यह भी पढ़ें – UGC ने विश्वविद्यालयों से अप्रेंटिस/इंटर्नशिप डिग्री प्रोग्राम को बढ़ावा देने का किया आग्रह
इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष श्री अनिल जोशी व निदेशक बीना शर्मा द्वारा आगरा में पत्रकारों, हिदी लेखकों, विद्वानों और हिदी सेवियों की एक सभा को संबोधित किया गया
इन लोगों को श्री गंगा शरण पुरुस्कार से किया गया सम्मानित
- श्रीमती के. श्रीलता (केरल)
- श्री बलवंत जानी (गुजरात)
- श्री एल. वी. के. श्रीधरन (तमिलनाडु)
- श्री राजेंद्र प्रसाद मिश्र (उड़ीसा)
इन लोगो को मिला गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार
- श्री अनंत विजय
- श्री हेमंत शर्मा
इन लोगों को मिला आत्माराम पुरस्कार
- श्री कृष्ण कुमार मिश्र
- श्री प्रेमव्रत शर्मा
इनको मिला सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार
1. श्री बालस्वरूप राही
2. श्री माधव कौशिक
इनको मिला महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार
- श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय
- श्री जयप्रकाश
इनको मिला डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार
- श्री हाइंस वरनर वैसलर (जर्मनी)
- श्री शरणगुप्त वीरसिंह (श्रीलंका)
इन लोगों को मिला पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार
- स्वामी संयुक्तानंद (फ़ीजी)
- श्रीमती मृदुल कीर्ति (अमेरिका)
इन लोगों को मिला सरदार वल्लभ भाई पटेल पुरस्कार
- श्री जीत सिंह जीत
- श्री रवींद्र सेठ
इनको मिला दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार
- श्री सच्चिदानंद जोशी
- श्री चंद्र प्रकाश द्विवेदी
इनको मिला स्वामी विवेकानंद पुरस्कार
- श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव
- सुश्री सरोज बाला
इनको मिला पंडित मदन मोहन मालवीय पुरस्कार
1. श्री अतुल कोठारी
2. श्री राजकुमार भाटिया
इनको मिला राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुरस्कार
- श्री रमेश चंद्र नागपाल
- श्री शैलेंद्र कुमार अवस्थी