23 अप्रैल को होगी पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाएं।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 दिसंबर 2021 से जारी है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक परीक्षा के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है, वो ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने WBJEE 2022 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 दिसंबर, 2021 से शुरू होनी थी और 7 जनवरी, 2022 को समाप्त होनी थी। हालांकि, कुछ प्रशासनिक कारणों से, इस कार्यक्रम को संशोधित किया गया था। अब आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2022 है।
यह भी पढ़ें – CSIR यूजीसी नेट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, यहां से करें अप्लाई
महत्वपूर्ण तारीखें
- रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख- 24 दिसंबर 2021
- रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख – 10 जनवरी 2022
- एप्लीकेशन में करेक्शन की तारीख – 11 से 13 जनवरी 2022
- एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख – 18 अप्रैल 2022
- प्रवेश परीक्षा की तारीख – 23 अप्रैल 2022
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर Current Events के लिंक पर जाएं।
- अब West Bengal Joint Entrance Examination (WBJEE) – 2022 के लिंक पर जाएं।
- अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से Application form भरें।
एप्लीकेशन फीस
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रूपए एप्लीकेशन फीस देना होगा। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 400 रूपए एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है।
दो पालियों में होगी परीक्षा
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल 2022 दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली में परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा चलेगी। परीक्षा में कुल दो भाग होंगे। पेपर I और पेपर II. पहला गणित के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में इंजीनियरिंग, टेक्नोलाजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर के यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा के लिए 18 अप्रैल 2022 को एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।