शिक्षक दिवस पर देश के 44 टीचर्स को राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा सम्मानित, शिक्षा मंत्रालय ने जारी की सूची
शिक्षा मंत्रालय ने इस साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चुने गए शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। इस साल देश भर से 44 शिक्षकों को चुना गया है। इन टीचर्स को अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 5 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने इस साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चुने गए शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। इस साल देश भर से 44 शिक्षकों को चुना गया है। इन टीचर्स को अब राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर पुरस्कार प्रदान करेंगे। वहीं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयनित शिक्षकों में से दो उत्तर प्रदेश से हैं। इस साल पुरस्कार पाने वालों में नौ महिलाएं भी हैं। शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय चयन समिति/केंद्रीय पुरस्कार समिति द्वारा किया जाता है।
यह भी पढ़ें – UPPSC यूपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
वहीं शिक्षकों को 1 जून से 10 जुलाई के बीच खुद को नामांकित करने के लिए कहा गया था। इसके बाद एक जूरी ने 10 अगस्त को शिक्षकों के साथ इंटरव्यू के माध्यम से पुरस्कार विजेताओं का चयन किया था। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयनित 44 शिक्षकों की सूची में विपिन कुमार एचओएस, आरपीवीवी सेक्टर 11, रोहिणी को दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने ट्वीट करके बधाई दी है।
Join us in congratulating Vipin Kumar Latiyan HOS, RPVV sector 11, Rohini, for winning the prestigious National Awards to Teachers, 2021.
This award acknowledges sheer excellence & honor unique contribution of finest educators of India.@msisodia@uditprakash#DelhiTeachers pic.twitter.com/vlyY9HUsOS
— DIRECTORATE OF EDUCATION Delhi (@Dir_Education) August 18, 2021
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए देश भर से शिक्षकों का चुनाव किया गया है। इनमें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पुडुचेरी राज्य शामिल हैं।



