Indian News

चल रहा है एडमिशन का टाइम, फर्जी विश्वविद्यालय से बच कर रहें, मान्य नहीं होगी उनकी डिग्री 

20 विश्वविद्यालय फर्जी, दिल्ली में सबसे अधिक

नई दिल्ली : नए शिक्षण सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ है। ऐसे में सभी अभिभावक और विद्यार्थियों के लिए यह जरूरी है कि वह इतना अवश्य पता कर लें कि जिस विश्वविद्यालय से संबंधित कैंपस, कॉलेज, इंस्टिट्यूट में प्रवेश ले रहे हैं वह यूजीसी से मान्यता प्राप्त है या नहीं। अगर उनके संस्थान यूजीसी से मान्यता प्राप्त नहीं है तो उसकी डिग्री आगे चलकर मान्य नहीं होगी। यानी कि पूरी पढ़ाई बर्बाद हो जाएगी।

अगर किसी संस्थान के बारे में संदेह है तो यूजीसी की वेबसाइट पर जाकर इसकी तहकीकात कर सकते हैं। जागरूकता के लिए 20 विश्वविद्यालय की लिस्ट यूजीसी ने जारी की है। देशभर के 20 विश्वविद्यालय को फर्जी बताया गया है यानी कि इससे संबंधित किसी भी विश्वविद्यालय में या इससे संबद्ध किसी कॉलेज में एडमिशन न लें। आईए जानते हैं किस राज्य में कौन-कौन से विश्वविद्यालय फर्जी हैं।

राज्यवार जाली / फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची – मार्च, 2023। 2 अगस्त को यूजीसी ने फिर से जारी की है।

दिल्ली

1. आल इंडिया इंस्टीटयूट आफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हैल्थ सांइस (ए. आई. पी. पी. एच.एस.) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी, आफिस के एच नं. 608-609. प्रथम तल संन्त कृपाल सिंह पब्लिक ट्रस्ट बिल्डिंग बी.डी.ओ. कार्यालय के पास अलिपुर, दिल्ली-36

2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरिया गंज, दिल्ली

3. यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली

4. वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली

5. ए. डी. आर. सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी, ए.डी. आर हाउस, 8जे, गोपाल टॉवर, 25 राजेन्द्र प्लेस, नई दिल्ली 110008

6. इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ सांइस एण्ड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली 7. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, इंडिया, रोजगार सेवा सदन, 672, संजय एंक्लेव,अपोजिट जी.टी.के. डिपो, नई दिल्ली 110033

8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी), 351-352, फेस-1, ब्लॉक-ए, विजय विहार,रिठाला, रोहिणी, दिल्ली 110085

कर्नाटक

9. बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गोकाक, बेलगाम, (कर्नाटक)

केरल

10. सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी कृष्णाटम्, केरल

महाराष्ट्र

11. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर, महाराष्ट्र

पश्चिम बंगाल

12. इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन, 80, चौरंगी रोड़, कोलकाता- 20

13. इंस्टीटयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एण्ड रिसर्च, 8-ए, डायमंड हार्बर रोड़ बिलटेक इन 2 फ्लोर,ठाकुर पूकूर, कोलकता 70006

उत्तर प्रदेश

14. गाँधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

15. नैशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलैक्ट्रो काम्प्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर, उत्तर प्रदेश

16. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी) अचलताल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

17. भारतीय शिक्षा परिषद् भारत भवन, मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश-227105

पुडुचेरी

18. श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, नं. 186, शीलासमेट, वाजुथवर रोड, पुडुचेरी- 605009

आंध्र प्रदेश

19. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, #32-23-2003, 7वीं लैन, काकुमानुवरिहोटा गुंटूर, आंध्र प्रदेश 522002 व फिट नं. 301, ग्रेस विला अपा., 7/5, श्रीनगर गुंटूर, आंध्र प्रदेश- 522002.

20. बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, मकान नं. 49-35-26 एन. जी. ओ. कॉलोनी, विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश- 530016

यह है यूजीसी की वेबसाइट

www.ugc.ac.in

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!