डीयू में पीजी के 54 पाठ्यक्रमों में आज से एडमिशन शुरू, वेबसाइट पर करें चेक

नई दिल्ली :
दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के विभिन्न परास्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया आज 18 नवम्बर से शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में, 13 नवंबर और 15 नवंबर को दी गयी आधिकारिक सूचना के अनुसार मेरिट बेस्ड और एंट्रेंस बेस्ड दोनो तरह के कोर्सस में एडमिशन आज, 18 नवंबर 2020 से शुरू होने हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी एडमिशन पोर्टल पर दाखिला ले –
जिन उम्मीदवारों ने डीयू मेरिट बेस्ड पीजी कोर्सेस के लिए आवेदन किया है और साथ ही ऐसे उम्मीदवार भी जिन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित डीयूईटी 2020 में सफल घोषित किया गया है, वे सभी दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी एडमिशन पोर्टल, pgadmission.du.ac.in पर जाकर दाखिला ले पाएंगे।
पीजी के 54 कोर्सेस में होगा एडमिशन –
दिल्ली विश्वविद्यालय ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है जिसके अनुसार मेरिट बेस्ड और एंट्रेंस बेस्ड या दोनो आधारित कुल 54 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए स्टूडेंट्स आज से दाखिला ले पाएंगे। इनमें एमए, एमएससी, बीएड, एमएड, एमसीए, एमपीईडी और एमजे शामिल हैं। हालांकि, एमए साइक्लॉजी और एमए इंग्लिश कोर्सेस के परिणामों की घोषणा नहीं किये जाने से इन कोर्सेस के लिए दाखिला फिलहाल आज से नहीं शुरू होगी।
मार्क्स अपलोड करने की प्रक्रिया 16 नवंबर से ही शुरू –
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मेरिट बेस्ड और एंट्रेंस बेस्ड या दोनो आधारित कोर्सेस के लिए आवेदन किये स्टूडेंट्स से अपने फाइनल ईयर के मार्क्स अपलोड करने को कहा है। मार्क्स अपलोड करने की प्रक्रिया 16 नवंबर से ही शुरू कर दी गयी थी। जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक अपने मार्क्स अपलोड नहीं किये हैं, वे पीजी प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन करके अपलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट पर जाकर दाखिला ले पाएंगे छात्र –
बता दें कि उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी एडमिशन वेबसाइट, pgadmission.du.ac.in पर जाकर दाखिला ले पाएंगे। साथ ही, स्टूडेंट्स डीयू पीजी एडमिशन 2020 से सम्बन्धित अपडेट विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, du.ac.in से भी ले पाएंगे। अगर छात्रों को एडमिशन से संबंधित कोई परेशानी होती है वे ऑफिशियल वेबसाइट, du.ac.in पर चेक कर सकते है या वेबसाइट पर दिए सपोर्ट नंबर पर बात कर सकते है।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
बीजेपी नेता ने की जेएनयू का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद रखने की मांग

नई दिल्ली :
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का नाम एक बार फिर से बदलने की मांग उठी है। बीजेपी नेता ने जेएनयू का नाम स्वामी विवेकानंद नाम पर रखे जाने की मांग उठी है, जिन्होंने सनातन धर्म को नई ऊंचाइयां दीं, चरित्र निर्माण, मानसिक शक्ति के विकास की वकालत की।
संत का जीवन आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित –
जेएनयू का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय करने की मांग हाल ही में गोवा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के प्रभारी बनाए गए बीजेपी के महासचिव सी.टी रवि ने मांग उठाई है, उनका मानना है कि भारत के देशभक्त संत का जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय कर दिया जाए –
बीजेपी महासचिव सी.टी. रवि ट्वीट कर लिखा, ‘स्वामी विवेकानंद भारत की विचारधार के लिए खड़े हुए थे। उनके दर्शन और मूल्य भारत की ताकत को दर्शाते हैं। यह सही है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय कर दिया जाए। भारत के देशभक्त संत का जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।



