एएमयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों मे प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर करें चेक

लखनऊ :
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 मे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट, amucontrollerexams.com पर जारी कर दिया है। बीटेक, बीएड, बीए, बीएससी, बीकॉम, एमबीए समेत अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड एएमयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, amucontrollerexams.com पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड –
– एएमयू परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट, amucontrollerexams.com पर लॉगइन करें।
– यहाँ होमपेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड फॉर सेशन 2020-21 लिंक पर क्लिक करें।
– अब आपको सामने एक नयी स्क्रीन आएगी।
– यहां उम्मीदवार अपना कोर्स सेलेक्ट कर एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
– अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
– उम्मीदवार यहाँ से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर से किया जाना है –
परिक्षार्थी ध्यान दें कि आप एडमिट कार्ड में दिए गए डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक कर लें। उम्मीदवार के विवरण में यदि कोई त्रुटि है, तो वे amu4admitcard@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। ईमेल में उम्मीदवार को एप्लीकेशन नंबर, नाम, टेलीफोन नंबर और कोर्स की जानकारी देनी होगी। बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर से किया जाना है। 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक परीक्षा आयोजित होगी। इससे पहले प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर से 10 नवंबर तक किया जाना था स्थगित करके 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक कर दिया गया।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
ईविवि मे जारी की बीए में प्रवेश के लिए कटऑफ, ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए करें रजिस्ट्रेशन

लखनऊ :
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर यूजी एडमिशन टेस्ट (UGAT 2020) के तहत बीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया है। विवि ने इसके साथ ही ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल भी निर्धारित कर दिया है। बीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 17 नवंबर, 2020 से शुरू होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक allduniv.ac.in या aupravesh2020.com अथवा ई- काउंसलिंग वेबसाइट, ecounselling.in पर विजिट कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और डाक्यूमेंट्स अपलोड कर सकेंगे।
सभी उम्मीदवारों की काउंसलिंग की जाएगी –
मालूम हो कि बीए कोर्स में नामांकन के लिए दो चरणों में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। पहले चरण में 186 या इससे अधिक स्कोर प्राप्त करने वाले सभी केटेगरी के उम्मीदवारों व एसटी केटेगरी के सभी उम्मीदवारों की काउंसलिंग की जाएगी। इन उम्मीदवारों को 17 नवंबर को शाम 5 बजे तक चॉइस फिलिंग और डाक्यूमेंट्स अपलोड करने का समय दिया गया है। 18 नवंबर को सीट अलॉट किया जाएगा और 19 नवंबर तक उम्मीदवारों को फीस जमा करना होगा। वहीं, दूसरे चरण की काउंसलिंग 18 नवंबर से प्रारंभ होकर 20 नवंबर को समाप्त होगी।
पूरी खबर पढ़ें यहां (क्लिक करें)…
इलाहाबाद विश्वविद्यालय व सम्बन्ध कॉलेजों में तेज हुई एडमिशन की प्रक्रिया

लखनऊ :
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया मे तेजी देखने को मिल रही है तो वहीं विवि के संबंधित कॉलेजों में भी प्रवेश की रफ्तार तेज हो गयी है। इसके लिए कॉलेजों की तरफ से रोजाना कटऑफ जारी किए जा रहे हैं। कई कॉलेजों में कुछ विषयों में सीटें भी लगभग फुल होने के करीब हैं।



