वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार हारी न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में एंट्री लगभग तय
Africa vs New Zealand - ICC World Cup 2023
Global E Campus लखनऊ: ICC World Cup 2023 में बुधवार (1 नवंबर) को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला हुआ। पुणे में खेले गए इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने बाजी मारी और सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच गई। कीवी टीम की यह लगातार तीसरी हार है।
इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम के 12 अंक हो गए हैं और वो अब टॉप पर काबिज होने के साथ लगभग सेमीफाइनल में भी पहुंच गई है। भारतीय टीम भी 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर फिसल गई है। भारतीय को अपना 7वां मैच गुरुवार (2 नवंबर) को श्रीलंका से खेलना है। यह मैच जीतते ही भारत सेमीफाइनल में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर लेगा।
पुणे में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 358 रनों का टारगेट मिला था। इसके जवाब में पूरी कीवी टीम 35.3 ओवरों में ही 167 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 60 रनों की पारी खेली। विल यंग ने 33 और डेरेल मिचेल ने 24 रन बनाए। जबकि अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने 4 और मार्को जानसेन ने 3 विकेट झटके।
साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटल डी कॉक ने 114 और राशी वेंडर डूसें ने 133 रनों की पारी खेली।