Indian News

AI Mock Interview 2026: Google Interview Warmup और Yoodli जैसे फ्री टूल्स से करें प्लेसमेंट इंटरव्यू की तैयारी

नई दिल्ली : AI Mock Interview Tools 2026 कॉलेज प्लेसमेंट या जॉब इंटरव्यू से पहले सबसे बड़ी दिक्कत होती है असली इंटरव्यू जैसा माहौल कहां मिले? पहले यह सिर्फ सीनियर्स या फैकल्टी के भरोसे था, जिसमें समय भी लगता था और फीडबैक भी हर बार अलग मिलता था। अब AI टूल्स ने यह पूरी प्रक्रिया आसान और मुफ़्त बना दी है।

कैसे काम करते हैं ये टूल्स

ये प्लेटफॉर्म एक वर्चुअल इंटरव्यूअर की तरह काम करते हैं  सवाल पूछते हैं, आपका जवाब सुनते/पढ़ते हैं और तुरंत परफॉर्मेंस पर फीडबैक देते हैं। पहले ऐसी सुविधाएं महंगी हुआ करती थीं लेकिन AI आने से अब यह हर महीने कुछ डॉलर या पूरी तरह मुफ़्त में भी उपलब्ध है।

छात्रों के लिए सबसे उपयोगी फ्री टूल्स:

•Google Interview Warmup  : यह पूरी तरह मुफ़्त टूल है, जो मूल रूप से Google Career Certificates के छात्रों के लिए बनाया गया था। डेटा एनालिटिक्स, UX डिज़ाइन, IT सपोर्ट जैसे रोल के लिए टेक्निकल इंटरव्यू प्रैक्टिस के लिए यह सबसे अच्छी शुरुआत मानी जाती है।

•Yoodli :यह बोलने के तरीके पर फोकस करता है पेस, क्लैरिटी, टोन और “उम्म-आह” जैसे फिलर वर्ड्स पर तुरंत फीडबैक देता है। हालांकि यह जवाब की क्वालिटी नहीं परखता, सिर्फ आप कैसे बोल रहे हैं वह जांचता है फ्री प्लान आज रात से ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

•Pramp : यह फ्री पीयर-टू-पीयर प्रैक्टिस प्लेटफॉर्म है, जहां आप किसी और छात्र के साथ मिलकर एक-दूसरे का मॉक इंटरव्यू लेते हैं।

•ChatGPT (Voice Mode) : अगर आप खुद अपना प्रेप वर्कफ़्लो बनाना चाहते हैं तो ChatGPT का वॉइस मोड बोलकर प्रैक्टिस करने के लिए इस्तेमाल हो सकता है, हालांकि इसमें सवालों का क्रम और स्ट्रक्चर आपको खुद तय करना होता है।

ध्यान रखें:

कई पेड टूल्स (जैसे Big Interview, Final Round AI) ज़्यादा फीचर्स देते हैं लेकिन शुरुआत के लिए फ्री टूल्स ही काफी हैं। एक्सपर्ट्स यह भी सलाह देते हैं कि रोज़ाना सिर्फ 15-30 मिनट की नियमित प्रैक्टिस आखिरी रात की क्रैमिंग से कहीं बेहतर नतीजे देती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!