AIMA मैट 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 18 और 19 दिसंबर को होगी परीक्षा
आइमा मैट एग्जाम 2021 के एडमिट कार्ड आज से mat.aima.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं। परीक्षा 18 और 19 दिसंबर 2021 को होगी।

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट यानी मैट 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड आज, मंगलवार 14 दिसंबर 2021 को जारी कर रहा है। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आज से अपना एडमिट कार्ड / हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। आइमा मैट की ऑफिशियल वेबसाइट mat.aima.in पर हॉल टिकट का लिंक शाम 4 बजे एक्टिव किया जाएगा।
यह परीक्षा 18 और 19 दिसंबर 2021 को ली जाएगी। 19 दिसंबर 2021 को कंप्यूटर मोड पर यानी सीबीटी मोड परीक्षा होगी। इसके लिए विभिन्न शहरों में एग्जाम सेंटर्स बनाए गये हैं। जबकि 18 दिसंबर को रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड पर इंटरनेट बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – नीट पीजी काउंसलिंग में 1:5 सीट रेशियो की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाईकोर्ट जाएं
एआईएमए (AIMA) द्वारा मैट एग्जाम 2021 के संबंध में कुछ समय पहले जारी नोटिफिकेशन में बताया गया था कि ‘भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम में चक्रवात के कारण सीबीटी नहीं लिया जा सकेगा। इसलिए 5 दिसंबर 2021 को शेड्यूल्ड एग्जाम नहीं हो सका। इन दो केंद्रों के स्टूडेंट्स को 18 दिसंबर 2021 को होने वाले रिमोट प्रॉक्टर्ड इंटरनेट बेस्ड टेस्ट में शामिल होने की सलाह दी गई थी। अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर भी जानकारी दी गई है।’
ऐसे डाउनलोड करें आइमा मैट का एडमिट कार्ड
- ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) मैट की वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- होम पेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा। इसे क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां परीक्षा का मोड सेलेक्ट करें – आईबीटी या सीबीटी।
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- लॉग-इन होते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे अच्छी तरह चेक कर लें।
- अब एडमिट कार्ड की कॉपी डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट लेकर भी सुरक्षित रख लें।
आइमा मैट हेल्पलाइन
अगर इस परीक्षा या एडमिट कार्ड के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त करनी हो, तो आप एआईएमए से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई है।
आइमा मैट हेल्पलाइन नंबर – 8130338839, 9599030586, 011-47673020 (इन नंबर्स पर आप कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं)
ईमेल आईडी – matibt@aima.in
AIMA MAT की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।



