Student Union/Alumni

आजसू छात्र संघ ने मनाई विनोबा भावे की 125वीं जयंती

रामगढ़। आजसू छात्र संघ के प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में आजसू छात्र संघ ने आचार्य विनोबा भावे की 125वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर आजसू छात्र संघ पदाधिकारियों ने आचार्य विनोबा भावे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजली अर्पित किया। उनके जन्मदिन पर आजसू छात्र संघ के विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे महान राजनीतिक, विचारक, स्वतंत्रता सेनानी और भूदान आंदोलन के प्रणेता थे।

यह भी पढ़ें – गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा विभाग को होगा स्थानांतरित

वे बचपन से ही धार्मिक आडंबरो और धर्मकांडो के कट्टर विरोधी थे। उन्होंने राजनीति और लोकनीति में भिन्नता को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रतीक आचार्य विनोबा भावे का संपूर्ण जीवन त्याग, पारस्परिक प्रेम, सहानुभूति का जीवन दर्शन है। आज छात्रों को उनके जीवन दर्शन को अमल कर उनके सपनों का आदर्श राजनीत, लोकनीत और आदर्श भारत को गढ़ना है। मौके पर विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सचिव अमित दास, खेमलाल महतो, केशरलाल महतो, प्रकाश कुमार, रवि कुमार, छोटेलाल महतो ,विकास महतो आदि लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button