एकेटीयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो जेपी पांडेय ने संभाला कार्यभार, कुलपति राय ने सौंपा प्रभार

लखनऊ : प्रोफेसर जय प्रकाश पांडेय को डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का कुलपति बनाया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने मंगलवार को नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय जी को पद भार सौंपा। प्रो राय के पास एकेटीयू का भी प्रभार था।
पांडेय अभी तक मदन मोहन मालवीय प्राविधिक विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति हैं। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने तीन वर्ष के लिए इनकी नियुक्ति की है। प्रोफेसर पांडे कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 3 वर्ष की अवधि के लिए एकेटीयू के कुलपति नियुक्त किए गए हैं. ज्ञात हो कि इससे पहले फरवरी में पूर्व कुलपति प्रोफेसर पीके मिश्रा ने अपने खिलाफ राजभवन से जांच गठित होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद राजभवन ने मार्च में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी.डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय पिछले साल नवंबर में पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के बाद अचानक से सुर्खियों में आ गया था।



