उच्च शिक्षा की बड़ी खबरें (डीयू व आईआईएमसी विशेष)
भारतीय जन संचार संस्थान व दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा

डीयू की दूसरी कटऑफ लिस्ट पर नामांकन आज से, du.ac.in वेबसाइट पर करें चेक
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट, du.ac.in पर स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ लिस्ट 17 अक्टूबर, शनिवार को जारी कर दी है जिसके तहत प्रवेश की प्रक्रिया आज, यानी 19 अक्टूबर से शुरू की जा रही है। दूसरी कटऑफ लिस्ट के जरिये दाखिले की प्रक्रिया 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक समाप्त होगी। वहीं, उम्मीदवारों को फीस जमा करने के लिए 23 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।
तीसरी कटऑफ के जरिए 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक प्रवेश –
दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले कटऑफ लिस्ट के लिए एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दूसरी कटऑफ लिस्ट के तहत दाखिले किये जाने हैं। वहीं, तीसरी कटऑफ लिस्ट के जरिए 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जानी है। तीसरी कटऑफ लिस्ट के तहत उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर तक फीस जमा करना होगा।
यहां पढ़ें – 20 अक्टूबर तक बदल पाएंगे CSIR UGC NET परीक्षा केंद्र, वेबसाइट पर करें आवेदन
उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर तक फीस जमा करना होगा –
विश्वविद्यालय ने एंट्रेंस बेस्ड एडमिशन के तहत यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया है। जिसके अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट के तहत यूजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर तक फीस जमा करना होगा। वहीं, पीजी पाठ्यक्रमों में पहली मेरिट लिस्ट के तहत प्रवेश की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होकर 4 नवंबर तक पूरी होगी। जबकि, 6 नवंबर तक फीस जमा करना होगा।
लगभग 50 फीसदी सीटें पहली सूची के तहत भरी गई –
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कटऑफ लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी की गई जिसमे लगभग 50 फीसदी सीटें पहली सूची के तहत भरी गई हैं। विश्वविद्यालय द्वारा यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए मेरिट बेस्ड एडमिशन के के लिए कुल 5 कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
आईआईएमसी की प्रवेश परीक्षा संपन्न, परिणाम अगले हफ्ते
नई दिल्ली।
भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) द्वारा 8 पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रवेश परीक्षा को कराने की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को दी गई थी। यह पहला मौका है जब परीक्षा एनटीए द्वारा आयोजित करवाई गई है। इससे पूर्व आईआईएमसी द्वारा स्वयं परीक्षाओं का आयोजन किया जाता था। कोविड महामारी के दौरान लगभग सभी परीक्षाएं ऑनलाइन ही संपन्न कराएं जा रहे है। देश के सभी बड़ी परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ही आयोजित कराई जा रही है।
यहां पढ़ें – इलाहबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के लिए अनशन जारी, प्रशासनिक अफसरों के इस्तीफे की मांग
8 पाठ्यक्रमों के लिए लगभग 4600 विद्यार्थियों ने आवेदन किया –
कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई। एनटीए द्वारा 4 बैचों में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। आईआईएमसी के 6 परिसरों में संचालित होने वाले 8 पाठ्यक्रमों की 476 सीटों के लिए इस वर्ष लगभग 4600 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3773 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
नए सत्र की शुरुवात भी ऑनलाइन होने के आसार –
प्रवेश परीक्षा का परिणाम अगले हफ्ते आईआईएमसी की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से इस वर्ष सत्र नवंबर के पहले हफ्ते से शुरू होगा। नए सत्र की शुरुवात भी ऑनलाइन होने के आसार है। देशभर में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के बाद ऑनलाइन प्रवेश और ऑनलाइन फीस सबमिशन हो रहा है।





