उच्च शिक्षा से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरें (इलाहाबाद यूनिवर्सिटी व जामिया यूनिवर्सिटी विशेष)

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी : 25 अक्तूबर से जारी होंगे यूजीएटी और पीजीएटी के रिजल्ट
लखनऊ :
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की ओर से यूजीएटी और पीजीएटी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने की तारीख निर्धारित कर दी गयी है। ताज़ा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन परीक्षाओं का परिणाम 25 अक्टूबर से इन परीक्षाओं का परिणाम जारी होना शुरू किया जाएगा। वहीं अन्य सभी प्रोगामों का रिजल्ट 28 अक्टूबर 2020 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना यूजीएटी और पीजीएटी परिणाम इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट allduniv.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
30 अक्टूबर को जारी हो सकती है कट ऑफ –
यूनिवर्सिटी की ओर से विभिन्न यूजीएटी और पीजीएटी कार्यक्रमों के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कटऑफ 30 अक्टूबर को जारी करने की संभावना है। जो अभ्यर्थी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के 2020 कट ऑफ अंक को क्लियर करते हैं, वे काउंसलिंग राउंड के लिए योग्य होते हैं। वहीं यूनिवर्सिटी कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद काउंसिलिंग शेड्यूल जारी करेगा। कोविड-19 संक्रमण की वजह से यूजीएटी और पीजीएटी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन मोड में काउंसलिंग आयोजित करेगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजीएटी परीक्षा 26 से 29 सितंबर तक आयोजित की गई थी। वहीं पीजीएटी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी।
अनलॉक होने के बावजूद अभी तक कॉलेज नहीं खोला गया –
कोविड-19 संक्रमण की वजह से एडमिशन मे देरी हो रही है। दरअसल मार्च में महामारी फैलने की वजह से स्कूल-कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए थे। इसके बाद से अनलॉक होने के बावजूद अभी तक कॉलेजों को नहीं खोला गया है। हालांकि अब 19 अक्टूबर से शर्तों के साथ 9वीं से 12वीं तक और उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं अब यूनिवर्सिटी ने भी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन करने के बाद रिजल्ट जारी करना शुरू कर दिया है। इसके अनुसार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी भी इन परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।
जामिया ने जारी की बीटेक और BArch पाठ्यक्रमों के लिए पहली कटऑफ लिस्ट की जारी, jmicoe.in पर करें चेक
नई दिल्ली :
जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जेएमआई ने बीटेक और BArch पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट ऑफ सूची 2020 जारी कर दी है। कटऑफ लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट jmicoe.in पर जारी की गई है। ऐसे में जो छात्र इन कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो वे जेएमआई की ऑफिशियल वेबसाइट से कट ऑफ लिस्ट चेक कर सकते है।
दूसरी मेरिट-सूची जल्द ही होगी जारी –
ध्यान रहें कि पहली कटऑफ लिस्ट में सेलेक्ट होने वाले छात्र-छात्राओं को 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 तक दाखिले की प्रक्रिया को पूरी करनी होगी। वहीं यूनिवर्सिटी दूसरी मेरिट-सूची जल्द ही जारी करेगा। अगर पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो फिर 7 नवंबर को दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
बीटेक प्रोगाम के लिए कटऑफ लिस्ट –
कैटेगिरी रैंक
सामान्य- 6225
एमएमए- 12766
एमओबीसी, एसटी- 19405
एमडब्लू- 39274
जेके- 27894
केएम- 1,19,585
BArch प्रोग्राम के लिए कटऑफ लिस्ट –
कैटेगिरी रैंक
जनरल- 324
एमएम- 1139
एमओबीसी, एसटी- 1714
एमडब्लू- 2228
जामिया- 4594
जेके- 78178
ये भी पढ़ें –
माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में 26 से 28 अक्टूबर 2020 तक सत्रारंभ कार्यक्रम आयोजित
भोपाल :
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) का प्रतिनिधि मंडल दो दिन के प्रवास पर आया। प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति प्रो. केजी सुरेश से मुलाकात की और भारत के सबसे पुराने एवं बड़े विश्वविद्यालय के साथ अकादमिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अकादमिक एवं स्टूडेंट एक्सचेंज और पाठ्यक्रम विकसित करने हेतु आपसी सहयोग की सहमति बनी है। जल्द ही दोनों विश्वविद्यालय एक एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।





