गुरुग्राम के कोविड केयर सेंटर में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध : राज नेहरू
मुख्यमंत्री खट्टर ने किया था कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन

गुरुग्राम : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कोविड महामारी में सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वाह करते हुए गुरुग्राम प्रशासन, उद्योग, गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर सभी मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित एल-1 कोविड केयर सेंटर शुरू किया है। यह एल-1 सेंटर, 63-64, सेक्टर 55, सुशांत लोक 2, गुरुग्राम में निर्मित किया गया है। जिसका उद्धघाटन मुख्यमंत्री ममनोहर लाल खट्टर ने किया था।

भोजन की हो रही होम डिलीवरी
कोविड केयर सेंटर ने कोविड प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की होम डिलीवरी भी शुरू कर दी है। जरूरतमंद निम्न नंबर से कॉन्टेक्ट करके सुविधा ले सकता है।
जरूरत के हिसाब से हेल्पलाइन नंबर
सीसीसी/ऑक्सीजन/खाद्य सेवा के लिए बीएस यादव, कोविड केंद्र प्रशासक 9306095464, एसवीएसयू हेल्पलाइन नंबर 18001800147, सीसीसी के लिए पंकज 9910318444, ऑक्सीजन सिलेंडर या कंसेंट्रेटर के लिए 8384018750 या 7015429923 पर कॉल करें, कोविड प्रभावित परिवारों के लिए खाद्य पैकेट डॉ मोहित 9555946565 से संपर्क किया जा सकता है।
कोविड केयर सेंटर में मरीजों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं एवं किसी भी हल्के कोविड रोगी को यहां बिना किसी चार्ज के कोविड से संबंधित सुविधाएं दी जा रही हैं। सेंटर में इसके साथ ही पूर्ण चिकित्सा, नर्सिंग देखभाल, दवाइयां, रक्त परीक्षण, भोजन, अस्पताल सेवाएं, एम्बुलेंस सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
-राज नेहरू, कुलपति,श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय।



