NewsSchool Corner

मुंबई में कक्षा 1 से कक्षा 9 तक के सभी स्कूल 31 जनवरी तक के लिए बंद, जानें वजह

मुंबई में कक्षा एक से कक्षा 9 तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्कूल 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं, 10वीं से 12वीं तक की पढ़ाई जारी रहेगी।

मुंबई। मुंबई में कक्षा एक से कक्षा 9 तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्कूल 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं, 10वीं से 12वीं तक की पढ़ाई जारी रहेगी। महाराष्ट्र सरकार के आदेश के बाद BMC ने ये फैसला किया है। मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला किया गया है। BMC ने अपने आदेश में कहा कि कोरोना को देखते हुए स्कूल बंद किये गए हैं। इस पूरे महीने स्कूल बंद रहेंगे।

बता दें कि मुंबई में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। न सिर्फ मुंबई में बल्कि अन्य राज्यों में भी स्कूल बंद किये जा रहे हैं। यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई और राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इस समय महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण के कुल 42,024 एक्टिव मामले हैं। इनमें से 29,819 मामले अकेले मुंबई में हैं। दिल्ली के अलावा मुंबई में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) से महाराष्ट्र में 9 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में ओमिक्रॉन (Maharashtra Omicron Case) के भी 50 नए मामलों की पुष्टि की गई है।

यह भी पढ़ें – पंजाब टीईटी परीक्षा की आंसर-की जारी, 7 जनवरी तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

इनमें से ज्यादातर मामले पुणे से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले मुंबई तो ओमिक्रॉन संक्रमण के सबसे अधिक मामले पुणे में दर्ज किए जा रहे हैं। शनिवार के दिन मुंबई में कोरोना से 6,347 और शुक्रवार के दिन 5,631 लोग संक्रमित पाए गए थे। इस बीच लगातार बढ़ रहे संक्रमण के कारण प्रशासन व सरकार के लिए यह चिंता का कारण बन चुका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button