10 अक्टूबर को आएगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आंसर-की, इस तारीख को जारी होगा रिजल्ट
जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड की जा सकेगी।

नई दिल्ली। जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड 2021 का आयोजन 3 अक्टूबर को किया गया था। अब जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आंसर-की 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी। आंसर-की के जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए 11 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक का समय दिया जाएगा। अगर आंसर-की पर आपत्तियां सही पाई जाएगी तो फिर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। जेईई एडवांस 2021 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट की ऑनलाइन घोषणा 15 अक्टूबर को की जाएगी।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित होने के बाद आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 18 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसका रिजल्ट 22 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – यूपीटीईटी 2021: आज जारी होगा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन, 7 अक्टूबर से होने हैं आवेदन
जेईई एडवांस्ड 2021 आंसर-की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
स्टेप 4: आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर डाउनलोड कर लें।
जेईई एडवांस्ड 2021 रिजल्ट यूं कर पाएंगे डाउनलोड
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर लें।
इस साल जेईई मेन परीक्षा पास करने वाले 2.5 लाख उम्मीदवारों में से 151207 ने एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। एक साल में लगभग 6% की गिरावट देखी गई है. 23 आईआईटी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।



