MHT CET 2020 की आंसर की आज होगी जारी, 12 नवंबर को जारी होंगे नतीजे

नई दिल्ली :
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने MHT CET 2020 के लिए ‘आंसर की’ आज, यानी 10 नवंबर को जारी की जा रही है। इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार, महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2020 ‘आंसर की’ आज, यानी 10 नवंबर को ऑफिशियल वेबसाइट, mhtcet2020.mahaonline.gov.in पर दोपहर 1 बजे से विजिट कर आंसर की, रिस्पॉन्स शीट व क्वेश्चन पेपर चेक कर जा सकेगी। । इसके लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
ऐसे चेक कर सकेंगे आंसर की –
– आंसर की जारी हो जाने के बाद, उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, mhtcet2020.mahaonline.gov.in पर लॉगइन करें।
– होमपेज पर दिए गए MHT CET 2020 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
– अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
– अब आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। उम्मीदवार इसे चेक करें। यदि आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें व प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
एमएचटी सीईटी 2020 रिजल्ट तिथि की भी घोषणा की गई –
उम्मीदवार आंसर की की मदद से अपने स्कोर को कैलकुलेट कर सकते हैं। वहीं, MHT CET की आंसर की मे कोई गलती पाए जाने पर उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 10 नवंबर (दोपहर 1 बजे) से 12 नवंबर (दोपहर 1 बजे) तक का समय दिया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की जारी होने की तारीख के साथ, एमएचटी सीईटी 2020 रिजल्ट तिथि की भी घोषणा की गई है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, रिजल्ट की घोषणा 28 नवंबर, 2020 तक की जा सकती है। नतीजे जारी हो जाने के बाद, उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट, cetcell.mahacet.org या mhtcet2020.mahaonline.gov.in पर विजिट कर चेक कर सकेंगे।
कुल तीन राउंड में काउंसिलिंग कराई जाएगी –
मालूम हो कि महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट MHT CET 2020 का आयोजन अक्टूबर माह में कई चरणों में किया गया था। नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवारों की काउंसिलिंग की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, कुल तीन राउंड में काउंसिलिंग कराई जाएगी। इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन होगी। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2020 की आंसर की या परिणाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र वेबसाइट विजिट कर सकते है। परिणाम घोषित होने की तिथि जल्द ही वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
19 नवंबर तक जारी हो सकता है इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातक का परिणाम

लखनऊ :
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने कोरोना काल के चलते पहली बार ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गयी जिसका परिणाम आना अभी बाकी है। प्रशासन पर अब स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं का परिणाम समय से देने का दबाव है। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 19 नवंबर से शुरू हो रही है, ऐसे में यदि इविवि स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित नहीं हुआ तो छात्र-छात्राओं को परेशानी हो सकती है। इसके चलते 19 नवंबर से पहले परिणाम जारी होने की उम्मीद है।
अंतिम सेमेस्टर के अंक 22 नवंबर तक परीक्षा नियंत्रक को उपलब्ध कराएं –
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन 19 नवंबर तक परिणाम जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने विभिन्न विभागों के अध्यक्षों और संबद्ध कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखकर स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों के अंक 16 नवंबर तक और परास्नातक अंतिम सेमेस्टर के अंक 22 नवंबर तक परीक्षा नियंत्रक को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यही कारण है कि बीएड की प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से परीक्षा नियंत्रक ने अपने स्नातक अंतिम वर्ष के एडमिट कार्ड और बीएड मेरिट लिस्ट की प्रति अपने कार्यालय में 9 से 12 नवंबर तक 10 से 4 बजे तक जमा करने का निर्देश दिया है ताकि उनका परिणाम प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जा सके।



