Indian NewsUniversity/Central University

केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए CUET-PG के आवेदन शुरू, 18 जून है अंतिम तिथि

परास्नातक प्रवेश परीक्षा

नई दिल्ली : केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 42 संस्थान और कुछ अन्य संस्थान जिन्होंने CUET के तहत पीजी पाठ्यक्रम के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करने का फैसला लिया है, उन विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ( NTA) की ओर से आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। 18 जून इसकी अंतिम तिथि रखी गई। इस पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों को देश में इससे संबंधित किसी भी विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। उसी आधार पर मेरिट तय होगी।

यहां करें आवेदन

https://cuet.nta.nic.in/

कंप्यूटर आधारित होगी 2 घंटे की परीक्षा
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। दूसरी शिफ्ट 3 से 5 बजे तक रहेगी।

इन बिंदुओं से समझें
-ऑनलाइन आवेदन : 19 मई से 18 जून तक (11.50 pm तक)
-ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 19 जून (11.50 pm) तक
-ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन का समय : 20 जून से 22 जून तक
-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का समय : जल्द घोषणा होगी
-परीक्षा की तिथि : जल्द जारी होगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!