University/Central University

12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इंटीग्रेटेड यूजी और पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने देश के 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इंटीग्रेटेड अंडर-ग्रेजुएट कोर्सेस और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली केंद्रीय विश्वविद्यालय-संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयू-सीईटी) 2021 के लिए आवेदन शुरू कर दिये हैं।

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए जारी एकेडेमिक कैलेंडर के अनुसार 30 सितंबर तक यूजी और पीजी कोर्सेस में दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर लेने और 1 अक्टूबर से क्लासेस शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं। इस क्रम में जहां देश भर के विश्वविद्यालयों एवं अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है तो वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने देश के 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इंटीग्रेटेड अंडर-ग्रेजुएट कोर्सेस और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले के लिए प्रक्रिया सोमवार, 16 अगस्त 2021 से शुरू कर दी है। इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संचालित इंटीग्रेटेड यूजी और पीजी कोर्सेस में 2021-22 सत्र में दाखिला केंद्रीय विश्वविद्यालय-संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयू-सीईटी) 2021 के माध्यम से दिया जाएगा।

एनटीए द्वारा जारी सीयू सीईटी 2021 नोटिस के अनुसार जिन विश्वविद्यालयों में इस परीक्षा के माध्यम से दाखिला दिया जाना है, उनमें असम विश्वविद्यालय सिलचर, केंद्रीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश, केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड, केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्नाटक, केंद्रीय विश्वविद्यालय केरल, केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब, केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान, केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार और केंद्रीय विश्वविद्यालय तमिलनाडु शामिल हैं।

 यह भी पढ़ें – 12 सितंबर को होगी नीट 2021 परीक्षा, 9 सितंबर को जारी हो सकता है प्रवेश पत्र, यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

1 सितंबर तक करें आवेदन

जो उम्मीदवार इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इंटीग्रटेड यूजी और पीजी कोर्सेस में दाखिला चाहते हैं, वे एनटीए के सीयूसीईटी पोर्टल, cucet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 1 सितंबर 2021 निर्धारित है। इसके बाद उम्मीदवार 2 सितंबर तक निर्धारित परीक्षा शुल्क भर पाएंगे।

सीयूसीईटी 15 से 24 सितंबर तक

एनटीए द्वारा जारी सीयूसीईटी के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 15, 16, 23 और 24 सितंबर 2021 को किया जाएगा। परीक्षा 120 मिनट की होगी और यह एलएएन आधारित सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित होगी। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!