
नई दिल्ली: रिजर्व डे में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हरा दिया। कल के दोनों नाबाद बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 233 रनों की साझेदारी की।
विराट कोहली ने नाबाद 122 बनाते हुए अपने वनडे करियर का 47 वां शतक जड़ा और सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल ने वनडे करियर का 6 वां शतक जड़ा और 111 रन बना कर नाबाद रहे। भारत नें 50 ओवर में 2 विकेट पर 356 रन बनाएं। जवाब में पाकिस्तान की टीम 128 रन ही बना सकी।
पाकिस्तान की तरफ से फखर जमान ने 27, सलमान अली आगा और इफ्तिखार अहमद ने 23- 23 रन बनाए। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने पांच, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक करके झटके।



