Sports
Trending

एशिया कप 2023 सुपर 4: बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान का मैच आज के लिए स्थगित, कल फिर दोनों टीम भिड़ेंगी

Asia Cup 2023

नई दिल्ली: आर.प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच को बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया है। आगे का खेल कल यानी सोमवार को होगा। आज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से रोहित शर्मा 56 और शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए। खेल रुकने तक भारत का स्कोर दो विकेट पर 147 रन है। विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 बनाकर नाबाद है। पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी ने एक-एक विकेट झटके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!