एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन साइंस एंड डेवलपमेंट लखनऊ ने मनाया 26वां स्थापना दिवस
विशिष्ट वक्ता डॉ आनंद दीक्षित, प्राचार्य विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी इटावा ने भारतीय संस्कृति एवं गोत्र पर वक्तव्य दिया एवं वर्तमान परिपेक्ष्य में इसके महत्व पर प्रकाश डाला
लखनऊ। एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन साइंस एंड डेवलपमेंट लखनऊ ने शुक्रवार को 26वां स्थापना दिवस मनाया। संस्थान के निदेशक प्रो उदय प्रताप सिंह ने स्वागत वक्तव्य दिया। विशिष्ट वक्ता डॉ आनंद दीक्षित, प्राचार्य विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी इटावा, ने भारतीय संस्कृति एवं गोत्र पर वक्तव्य दिया। वर्तमान परिपेक्ष्य में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
यह भी पढ़ें – आज जारी होगी दिल्ली यूनिवर्सिटी की दूसरी कट-ऑफ, इस तारीख से शुरू होंगे एडमिशन
प्रेसिडेंट नवाब मीर जफ़र ने प्रेसीडेन्सिअल एड्रेस दिया। उन्होंने संस्थान के बारे में बताया कि लगातार 26 वर्षों से सक्रिय है। मानव विकास सम्बन्धी कार्य यहाँ होते रहे हैं। पूर्ण रूप से मानव सेवा में समर्पित संस्थान है। विशिष्ट अतिथि डॉ. एस . बी. उपाध्याय, पूर्व निदेशक फॉरेंसिक स्टेट लेबोरेटरी, लखनऊ ने एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन साइंस एंड डेवलपमेंट संस्थान की स्थापना के महत्व के बारे में बताया। कहा कि मानव विकास से सम्बंधित यहाँ कार्य होते हैं। सुरभि वर्मा ने एनुअल प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर दो नए एग्जीक्यूटिव मेंबर डॉ आनंद दीक्षित एवं डॉ एस बी उपाध्याय चुने गए। वोट ऑफ़ थैंक्स डॉ ऐश्वर्या अवस्थी ने दिया। समारोह में इंस्टीट्यूट के प्रेसिडेंट नवाब मीर जफ़र, डॉ बी. एस . उपाध्याय, अनीता सिंह, डॉ आनंद दीक्षित, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. डी. आर वर्मा, डॉ ऐश्वर्या अवस्थी, डॉ नीतू मिश्रा, डॉ गौरव मिश्रा, सुरभि वर्मा, शोभित वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।