NewsSchool Corner

BC-EBC School Admission 2026: गरीब छात्राओं के लिए राहत, बिहार के 39 स्कूलों में 10 अप्रैल तक दाखिले का मौका

Bihar BC-EBC School Admission 2026: जिन छात्राओं ने कक्षा 6 से 9 तक के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास किया है। लेकिन पहली मेधा सूची में जगह नहीं बना पाई थीं, उन्हें आवेदन का मौका दिया गया है। इस फेज में कुल 760 सीटों पर दाखिले होंगे।

Bihar School Admission 2026 Re-Open: बिहार में गरीब और पिछड़े वर्ग से आने वाले छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत चलने वाले 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में एडमिशन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए दूसरा मौका दिया गया है।

पिछड़ा वर्ग (BC) और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) से आने वाली छात्राओं के लिए आवासीय स्कूलों में क्लास 6 से 9वीं तक में दाखिला के लिए एक और मौका दिया गया है। छात्राएं 10 स्कूलों का ऑप्शन भरकर आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसलिए योग्य छात्राएं बिना किसी देरी के इस मौका का फायदा उठा सकती हैं और एडमिशन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकती हैं।

आवासीय स्कूल एडमिशन के लिए योग्यता

यह बिहार स्कूल एडमिशन खासतौर पर बीसी और ईबीसी वर्ग की छात्राओं के लिए है। जिन छात्राओं ने कक्षा 6 से 9 तक के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास किया है। लेकिन पहली मेधा सूची में जगह नहीं बना पाई थीं, उन्हें आवेदन का मौका दिया गया है। छात्राओं को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पोर्टल https://state.bihar.gov.in/bcebcwelfare/CitizenHome.html पर जाकर आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें- KVS Admission Result 2026-27: बाल वाटिका का रिजल्ट कल होगा जारी, कक्षा 1 की प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल को

12 अप्रैल को आएगी दूसरी मेरिट लिस्ट

विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि विद्यालय चयन करते समय अभ्यर्थी के लॉगिन पर विद्यालय का नाम एवं उसके कक्षा व कोटि में उपलब्ध सीटों की संख्या प्रदर्शित है। अभ्यर्थी उक्त रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए ही अपने विद्यालय का चयन करें। दूसरी मेरिट लिस्ट 12 अप्रैल को जारी की जाएगी, वहीं नामांकन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगी।

क्लास 6 से 9 तक कितनी सीटें हैं?

कक्षा 6 से कक्षा 9 तक के लिए कुल 760 सीटों के आलोक में आवेदन लिए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक कक्षा 6 के लिए 464 सीटें उपलब्ध है।

क्लाससीट
6464
7164
852
980

छात्राओं को 10 स्कूल चुनने की छूट, मिलेंगी कई सुविधाएं

अब छात्राओं को 10 वैकल्पिक विद्यालय चुनने का ऑप्शन मिलेगा। कुल 760 सीटें राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित 39 कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में उपलब्ध हैं। इन स्कूलों में छात्राओं को फ्री रहना, खाना, शिक्षा, खेलकूद और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!