Indian NewsUniversity/Central University

BHU का साइबर लाइब्रेरी सेंटर अब 21 घंटे खुला रहेगा, सिर्फ सुबह 5 से 8 बजे तक तीन घंटे बंद होगा

बनारस : काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हित में बहुत बड़ा निर्णय लिया है विश्वविद्यालय स्थित सयाजीराव गायकवाड केन्द्रीय ग्रंथालय का साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर अब 21 घंटे खुला रहेगा। प्रत्येक कार्य दिवस में यह स्टडी सेंटर सुबह 5.00 बजे से सुबह 8.00बजे तक बंद रहेगा। यानी यह लाइब्रेरी सिर्फ तीन घंटे बंद होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 28 मार्च से इस नियम को लागू करने का आदेश जारी कर दिया है।
आज से हर कार्य दिवस में विद्यार्थियों के अध्ययन के खोला जाएगा। यानी यह सेंटर प्रातः 08.00 बजे से खुलेगा और अगले दिन प्रातः 05.00 बजे बंद होगा। फिर उसी दिन तीन घंटे बाद 8.00 बजे से खुल जाएगा।

32 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा रात्रि में पढ़ाई का लाभ
अभी तक साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर केवल प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक ही खुला रहता था। इस समयावधि को बढ़ाने से करीब 32000 विद्यार्थियों को पठन-पाठन का लाभ मिलेगा। रविवार और अवकाश के दिनों में स्टडी सेंटर पूर्ववत समयानुसार ही खुलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!