उच्च शिक्षा से दिनभर की बड़ी ख़बरें (एडमिशन विशेष)

इग्नू मे एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की तिथि बढी, 25 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
नई दिल्ली।
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने 25 अक्टूबर तक एक बार फिर से जुलाई 2020 सत्र के लिए एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। एडमिशन के लिए इच्छुक छात्र 25 अक्टूबर तक ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इग्नू मे एडमिशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी।
बढ़ी हुई अंतिम तिथि सर्टिफिकेट और सेमेस्टर बेस्ड कोर्सेज जैसे MP, MPB, PGDMM, PGDFM, PGDHRM, PGDOM, PGDFMP, DBPOFA, PGDIS, MCA, BCA, और सभी सर्टिफिकेट कोर्सेज पर लागू नहीं होगी।
यहां पढ़ें – लखनऊ विश्वविद्यालय 10 डिप्लोमा पाठ्यकर्मों में लेगा एडमिशन, सूची जारी
ऐसे करें आवेदन –
– स्टूडेंट्स इग्नू के एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
– सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर क्लिक करें
– होमपेज पर रि registration link पर क्लिक करें।
– निर्देश पढ़ें और “Proceed for re-registration” लिंक पर क्लिक करें।
– पहली बार रजिस्ट्रेशन कर रहे तो “New registration” लिंक पर क्लिक करें।
– रजिस्ट्रेशन करें और पूरी जानकारी भरें।
– अब रजिस्ट्रेशन फीस देकर सब्मिट करें।
किसी भी जानकारी के लिए छात्र ssc@ignou.ac.in पर छात्र सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते है या 011-29572513, 29572514 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
अम्बेडकर यूनिवर्सिटी ने aud.ac.in पर पहली कटऑफ लिस्ट की जारी
नई दिल्ली।
डॉ.बी.आर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2020-2021के स्नातक पाठ्यक्रम की पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इसमे अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के B.Voc को छोड़कर सभी प्रोगाम के लिए 1 प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट जारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://aud.ac.in/ पर जारी की गई है। ऐसे में जो भी छात्र-छात्राएं दाखिला लेना चाहते हैं तो वह यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल पोर्टल पर कट ऑफ सूची की जांच कर सकते हैं।
वेबसाइट के माध्यम से डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें –
ध्यान रहे कि जिन उम्मीदवारों को कट ऑफ लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किया गया है वे 16 -17 अक्टूबर 2020 से 19 अक्टूबर 2020 को रात 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा फीस का भुगतान भी कर सकते हैं।
बर्थ के प्रूफ के लिए 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र आवश्यक –
बता दें कि दस्तावेज़ अपलोड करने / शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता है। डॉक्यूमेंट्स जो अपलोड करने हैं, अगर उनकी बात करें तो इनमें 12वीं की मार्कशीट, प्रमाणपत्र और सीजीपीए का प्रमाण पत्र और डेट ऑफ बर्थ के प्रूफ के लिए 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
वहीं अगर कटऑफ की बात करें तो दिल्ली के बाहरी उम्मीदवारों के लिए मनोविज्ञान (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए कटऑफ 99 फीसदी तक गया है।
नीट 2020 की फाइनल ‘आंसर की’ ntaneet.nic.in पर हुई जारी, कुछ देर मे रिजल्ट होगा घोषित
नई दिल्ली।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षा 2020 की फाइनल ‘आंसर की’ नीट की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी कर दी हैं। जिन अभ्यर्थियों ने नीट 2020 (UG) परीक्षा में भाग लिया वे अब अपने फाइनल आंसर की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। एनटीए ने इससे पहले 26 सितंबर को नीट 2020 यूजी के प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी।
फाइनल आंसर की जारी कर दी हैं –
साथ ही इसके एक दिन बाद नीट परीक्षा में पूछे गए पश्न व उनके जवाब पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों को आमंत्रित किया गया था। एनटीए ने आपत्तियों को सही पाया है उनके अनुसार प्रश्नों के उत्तर में सुधार के साथ एक बार फाइनल आंसर की जारी कर दी हैं। एनटीए ‘फाइनल आंसर की’ के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया गया है।





