योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में इस दिन से खुलेंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 16 अगस्त से स्कूल खोलने का किया है फैसला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 16 अगस्त से स्कूल खोलने का फैसला किया है। राज्य में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी स्कूल खोले जाएंगे। इस बारे में मुख्यमंत्री आदित्य योगी के साथ एक बैठक में फैसला लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में 50 फीसदी बच्चे ही स्कूल जाएंगे। यानी बच्चे अल्टर्नेट डे स्कूल जाएंगे। इस बारे में आधिकारिक घोषणा उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक 16 अगस्त से इंटरमीडिएट स्कूल खोले जाएंगे। इसके बाद एक सितंबर से कॉलेज और यूनिवर्सिटीज भी खोले जाएंगे।
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी और टीम-9 अधिकारियों के साथ लोकभवन में बैठक की, जिसके बाद 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ सभी स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को 50-50 प्रतिशत के अनुपात में स्कूल बुलाया जाएगा। वही उच्च शिक्षण संस्थानों जैसे कि कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में 1 सितंबर से नया सत्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा एक से कक्षा 8 तक के बच्चों को अभी स्कूल नही बुलाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी बच्चों की क्लासेज अभी ऑनलाइन ही चलेंगी।
सीएम योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि हमने काफी हद तक कोरोना संक्रमण को कंट्रोल करने की दिशा में में काम किया है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए मुझे लगता है अब हमें धीरे-धीरे बच्चों के शिक्षण संस्थानों को खोलना चाहिए और आदेश देते हुए कहा है कि सभी शिक्षण संस्थानों को यूपी सरकार की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
Intermediate Schools in the state to re-open from 16th August with 50% capacity. Colleges and universities to reopen from 1st September. State govt gives instructions to begin process of entrance for students in colleges/universities from 5th August. pic.twitter.com/R3UAi5VaqX
— ANI UP (@ANINewsUP) August 2, 2021
यह भी पढ़े – JIPMAT और UP CATET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
इसी के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि स्कूल और कॉलेज 50 प्रतिषत क्षमता के साथ ही खुल सकेंगे। इसका मतलब की अभी स्कूल के आधे छात्रों को ही स्कूल आने की अनुमति होगी। प्रतिदिन आधे छात्रों को स्कूल की क्लास में तथा आधे छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं के द्वारा ही पढ़ाया जाएगा। जल्द ही सरकार की तरफ से ये गाइडलाइन विस्तृत रूप से जारी की जाएगी। केवल उन्हीं छात्रों, शिक्षकों को शिक्षण संस्थानों में जाने की अनुमति होगी जिनमें किसी भी तरह का कोरोना संक्रमण का लक्षण न हो। सभी स्कूल व कॉलेजों को सेनेटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी करनी होगी। शिक्षण संस्थानों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
साथ ही सीएम ने निर्देश दिया कि सभी शिक्षण संस्थानों को इन सभी व्यवस्थाओं को 16 अगस्त तक करना अनिवार्य होगा तथा सरकार की तरफ़ से जारी कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन होना चाहिए। साथ कि सीएम ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के प्रारंभ होने के बाद हम 18 वर्ष से अधिक आयु ये छत्रों के लिए स्कूल व कॉलेजों में में ही टीकाकरण के विशेष शिविर लगाया जाएगा इसके लिए स्वस्थ विभाग ने पहले से ही तैयारियां कर ली हैं।
आपको बता दें कि यूपी में कोरोना की दूसरी लहार के बाद से ही मार्च से सभी शिक्षण संस्थाओं को खोलने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके बाद से सरकार ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्णय लिया था और अब लगभग 5 महीने बाद सभी स्कूल व कॉलेज खुलेंगे।



