8 अक्टूबर तक कर सकेंगे एसबीआई एसओ भर्ती के लिए आवेदन, जाने और कहाँ निकली है जॉब

नई दिल्ली।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पद पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। एसओ के पदों पर 92 वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में सिर्फ दो दिन बाकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। अगर किसी उम्मीदवार ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो वह इन पदों के लिए sbi.co.in/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकते है। सभी भर्तियां मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, डाटा ट्रेनर, डाटा ट्रांसलेटर, सीनियर कंसल्टेंट एनालिस्ट, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डाटा प्रोटेक्शन ऑफिसर और रिस्क स्पेशलिस्ट पदों के लिए निकली हैं। एसबीआई ने सभी भर्तियों के लिए पांच नोटिस जारी किए हैं।
SBI SO Recruitment 2020: पदों का ब्योरा –
विज्ञापन नंबर CRPD/SCO/2020-21/22 में निकालीं गई भर्तियां
– डिप्टी मैनेजर (डाटा साइंटिस्ट) – 11 वैकेंसी
– मैनेजर (डाटा साइंटिस्ट) – 11 वैकेंसी
– डिप्टी मैनेजर (सिस्टम ऑफिसर) – 05
विज्ञापन नंबर CRPD/SCO/2020-21/21 में निकालीं गई भर्तियां
– रिस्क स्पेशलिस्ट सेक्टर स्केल III – 05
– रिस्क स्पेशलिस्ट सेक्टर स्केल II – 05
– पोर्टफोलियो मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट स्केल II – 03
– रिस्क स्पेशलिस्ट क्रेडिट स्केल II – 02
– रिस्क स्पेशलिस्ट क्रेडिट स्केल III – 02
– रिस्क स्पेशलिस्ट एंटरप्राइज स्केल I- 01
– रिस्क स्पेशलिस्ट आईएनडी एएस स्केल – III – 04
विज्ञापन नंबर RPD/SCO-DPO/2020-21/23 में निकालीं गई भर्तियां
– डाटा प्रोटेक्शन ऑफिस – 01
यहां पढ़ें – जेईई एडवांस 2020 के नतीजे जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक
विज्ञापन नंबर CRPD/ PDRF/ 2020-21/24 में निकालीं गई भर्तियां
डोक्टोरल रिसर्च फेलोशिप – 05
विज्ञापन नंबर CRPD/ PDRF/ 2020-21/25 में निकालीं गई भर्तियां
– डाटा ट्रेनर – 01
– डाटा ट्रांसलेटर – 01
– सीनियर कंसल्टेंट एनालिस्ट – 01
– असिस्टेंट जनरल मैनेजर – 01
विज्ञापन नंबर CRPD/SCO/2020-21/26 में निकालीं गई भर्तियां
– डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) – 28
– मैनेजर (रिटेल प्रोडक्ट्स) – 05
छात्र अधिक जानकारी के लिए www.sbi.co.in वेबसाइट चेक सकते है।
राजस्थान हाईकोर्ट मे जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
जयपुर।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के 1760 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 1 नवंबर 2020 शाम 5 बजे तक किए जा सकते हैं। इन पदों में जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट 268 पद, क्लर्क ग्रेड II 08 पद, जूनियर असिस्टेंट 18 पद, क्लर्क ग्रेड II (जिला कोर्ट) नॉन टीएसपी 1056 पद, क्लर्क ग्रेड II (जिला कोर्ट) टीएसपी 61 पद, जूनियर असिस्टेंट 333 पद , जूनियर असिस्टेंट टीएसपी 16 पद शामिल हैं। ये नियुक्तियां राजस्थान उच्च न्यायालय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में की जाएंगी। इस इन पदों के लिए लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। दोनों में पास उम्मीदवार का ही चयन किया जाएगा। उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसके पहले कोर्ट ने COVID-19 महामारी की वजह से राजस्थान हाईकोर्ट ने विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियां स्थगित कर दी गई थीं।
आयु सीमा –
– न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 साल। अधिकतम आयुसीमा में राजस्थान के मूल निवासी उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
– अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवार सिर्फ अनारक्षित श्रेणी के तहत ही आवेदन के योग्य होंगे।
महत्वपूर्ण तारीख –
ऑनलाइन आवेदन शुरू – 01 अक्टूबर 2020
आवेदन की आखिरी तारीख- 01 नवंबर 2020
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 02 नवंबर 2020
आवेदन शुल्क –
-सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित हैं।
-राजस्थान के एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों को 350 चुकाने होंगे।
– शुल्क का भुगतान डेबिट/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
छात्र राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट) और लिपिक (क्लर्क) के पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इनके लिए ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं, साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://hcraj.nic.in को चेक कर सकते है।




