बीएड अंतिम सेमेस्टर के परीक्षार्थी भी कर सकेंगे टीजीटी-पीजीटी शिक्षक भर्ती में आवेदन

लखनऊ :
कानपुर के छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) समेत विभिन्न संस्थानों के बीएड के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्रायें भी प्रदेश की टीजीटी-पीजीटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। इसके चलते सीएसजेएमयू विश्विवद्यालय प्रशासन ने बीएड अंतिम वर्ष का मूल्यांकन शुरू कर दिया है और साथ ही दिसंबर के शुरुआत में ही परिणाम घोषित करने की तैयारी भी कर रहा है। जिससे प्रदेश सरकार की शिक्षक भर्ती में विवि के करीब 70 हजार छात्र-छात्राएं भी हिस्सा ले सकेंगे।
प्रदेश सरकार ने शिक्षक भर्ती की घोषणा कर दी –
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण सीएसजेएमयू प्रशासन ने बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रमोट करने और अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कराने का फैसला किया था। 17 से 23 अक्टूबर के बीच बीएड की लिखित परीक्षा संपन्न हुई। प्रदेश सरकार ने शिक्षक भर्ती की घोषणा कर दी।
कॉलेजों में प्रक्टिकल का दौर निरंतर चल रहा –
छात्रों के भविष्य को देखते हुए कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कमलेश यादव ने विवि के रजिस्ट्रार से मुलाकात कर जल्द मूल्यांकन, प्रक्टिकल और रिजल्ट जारी करने की मांग की। बुधवार से बीएड अंतिम वर्ष का मूल्यांकन शुरू हो गया है। वहीं कॉलेजों में प्रक्टिकल का दौर निरंतर चल रहा है। उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने कहा कि समय से रिजल्ट जारी होने से छात्रों का भविष्य संवर जाएगा। अन्य उनके सामने से एक भर्ती गुजर जाएगी और दूसरी भर्ती का पता नहीं कब शुरू होगी।
टीजीटी-पीजीटी के जरिए 15508 शिक्षकों की भर्ती –
गौरतलब है कि बीएड फाइनल ईयर के जिन छात्रों का रिजल्ट दिसंबर तक घोषित हो जाएगा वे टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। टीजीटी-पीजीटी के जरिए 15508 शिक्षकों की भर्ती होगी, जिसमें से करबी 13000 पद टीजीटी से भरे जाएंगे।
अन्य और भी खबरें पढ़ें यहां –
CTET अभ्यर्थी 7 नवंबर से बदले CTET परीक्षा केंद्र के शहर, ये रही पूरी जानकारी

नई दिल्ली :
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 31 जनवरी को प्रस्तावित है जिसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपना परीक्षा केंद्र बदलने के लिए 7 नवम्बर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई इसके लिए वेबसाइट ctet.nic.in 7 नवंबर को परीक्षा केंद्र करेक्शन विंडो ओपन करेगा जिसमें जाकर अभ्यर्थी अपने लिए उपयुक्त परीक्षा केंद्र शहर का विकल्प चुन सकेंगे।
अभ्यर्थियों के पसंद की शहर में ही परीक्षा केंद्र दिया जाए –
सीबीएसई छात्रों को परीक्षा केंद्र शहर में बदलाव करने का यह मौका कोरोना वायरस महामारी (COVID-19) को ध्यान में रखते हुए दे रहा है। सीबीएसई के मुताबिक जो परीक्षार्थी अपने निकटतम/उपयुक्त शहर को परीक्षा केंद्र लिए चुनेंगे उनके सीबीएसई की कोशिश होगी अभ्यर्थियों के पसंद की शहर में ही परीक्षा केंद्र दिया जाए। हालांकि परीक्षार्थियों की संख्या अधिक या परीक्षा केंद्र उपलब्ध न होने पाने की स्थिति में परीक्षार्थी पसंद के अलावा अन्य शहर में भी परीक्षा केंद्र दिया जा सकता है।
सीटीईटी एग्जाम पैटर्न –
पेपर-1 में 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स, एनवायरनमेंटल स्टडीज से जुड़े 30-30 प्रश्न पूछ जाएंगे। वहीं पेपर – 2 में भी 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स व साइंस (मैथ्स व साइंस के टीचरों के लिए) या सोशल स्टडीज/सोशल साइंस ( सोशल स्टडीज/सोशल साइंस टीचर के लिए) से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे।



