Student Union/Alumni

सेना की कार्रवाई को ट्विटर पर देश विरोधी बताने वाले जेएनयू के छात्र के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली। कश्मीर में आतंक के खिलाफ सेना की कार्रवाई को ट्विटर पर देश विरोधी बताने वाले जेएनयू के छात्र के खिलाफ कापसहेड़ा थाना में एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को आरोपित छात्र का नाम साजिद बिन साहीद बताया है। कापसहेड़ा थाना पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। इस मामले में शिकायतकर्ता तेजिदर यादव ने पुलिस को बताया कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

यह भी पढ़ें –  NSUI ने फूंका चेन्नई के ABVP राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला

उन्हें पता चला कि जेएनयू का एक छात्र सैनिकों को देश विरोधी बता रहा है। पुलिस से की गई शिकायत में तेजिदर ने आरोप लगाया है कि साजिद भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई को एक ओर जहां गलत व देश विरोधी बताता है वहीं दूसरी ओर इसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जोड़ देता है। तेजिदर ने पुलिस को ट्विटर से जुड़ी तमाम जानकारियां भी मुहैया कराई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button