
नई दिल्ली :
भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर द्वारा आयोजित किए जाने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट, (कैट 2020) कल 29 नवंबर, रविवार को होनी है जिसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। कोरोना महामारी के चलते सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसकी पूरी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए और परीक्षा के दिन इनका पालन करना होगा।
तीन शिफ्टों मे आयोजित की जाएगी परीक्षा –
बता दें कि कैट 2020 को तीन शिफ्टों मे आयोजित किया जाएगा जिनमें लगभग 2.27 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। कैट परीक्षा मे वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) और डेटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) शामिल हैं।
कैट 2020 परीक्षा के लिए जारी महत्वपूर्ण निर्देश –
– परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को अपने कैट 2020 एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी अनिवार्य रूप से लानी होगी।
– प्रिंटेड कॉपी पर फोटोग्राफ और हस्ताक्षर स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए।
– उम्मीदवारों को मॉर्निंग सेशन के लिए सुबह 7 बजे, आफ्टरनून सेशन के लिए सुबह 11 बजे और इवनिंग सेशन के लिए दोपहर 3 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने की अनुमति है। – बारकोड डेस्क से उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर छपे बारकोड का इस्तेमाल एग्जाम लैब की लोकेशन चेक करने के लिए किया जा सकता है।
– उम्मीदवारों को एमसीक्यू के उत्तर के रूप में सही विकल्प का चयन करने के लिए माउस और नॉन-एमसीक्यू का जवाब देने के लिए ऑनस्क्रीन, या वर्चुअल की-बोर्ड का उपयोग करने की अनुमति होगी।
– ध्यान रखना होगा कि वे फिजिकल की-बोर्ड का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह सिस्टम को लॉक कर देगा।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों पर दूसरे चरण की काउंसलिंग के नतीजे आज होंगे जारी

नई दिल्ली :
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज, 27 नवंबर 2020 को नीट यूजी 2020 के माध्यम से एमबीबीएस और बीडीएस की ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के नतीजे जारी करेगा। नीट यूजी 2020 काउंसलिंग के दूसरे चरण में सम्मिलित हुए उम्मीदवार काउंसलिंग के नतीजे जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट, mcc.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। बता दें कि सफल होने वाले जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 रिजल्ट के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट से अपना आवंटन लेटर डाउनलोड करने के बाद आवंटित कॉलेज में कल, 28 नवंबर 2020 से 8 दिसंबर 2020 तक रिपोर्ट करना होगा।
पूरी खबर पढ़ें यहां (क्लिक करें)…
राजस्थान विश्वविद्यालय ने जारी किये बीए अंतिम वर्ष के नतीजे, ऐसे करें चेक

जयपुर :
राजस्थान विश्वविद्यालय ने बीए अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के नतीजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट, uniraj.ac.in पर जारी कर दिये हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय के ऐसे सभी स्टूडेंट्स जिन्होंने यूजी स्तर बीए कोर्स के तृतीय वर्ष की परीक्षाएं दी हैं, वे अपना स्कोर कार्ड विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, uniraj.ac.in पर या रिजल्ट पोर्टल, result.uniraj.ac.in पर विजिट करके अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देख सकते हैं।
परीक्षाओं के आयोजन में देरी हुई थी –
कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष राजस्थान विश्वविद्यालय समेत सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं के आयोजन में देरी हुई थी।
यूजीसी गाइडलाइंस के अनुसार 30 सितंबर तक अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाओं को संपन्न कराने थे।
ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट –
– राजस्थान विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2019-20 की बीए तृतीय वर्ष की परीक्षाएं दे चुके
– छात्र-छात्राएं अपना बीए पार्ट 3 रिजल्ट 2020 ऑनलाइन चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uniraj.ac.in पर विजिट करें।
– इसके बाद रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर ‘फाईंड’ बटन पर क्लिक करें।
– छात्र अपना परिणाम स्क्रीन पर देख पाएंगे। आप यह से अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते है।


