कल जारी होगी कैट परीक्षा ‘आंसर की’ और रिस्पांस शीट, वेबसाइट से कर पाएंगे डाउनलोड

नई दिल्ली :
कॉमन ऐडमिशन टेस्ट (कैट 2020) का आयोजन 29 नवंबर 2020 को किया गया था जिसकी ‘रिस्पांस शीट’ और ऑफिशियल ‘आंसर की’ कल जारी की जाएगी। आईआईएम इंदौर द्वारा आयोजित कैट परीक्षा पोर्टल, iimcat.ac.in पर जारी अपडेट के मुताबिक कैट 2020 परीक्षा के लिए जारी की जाने वाली ‘आंसर की’ को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन पेज को कल, 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से एक्टिव किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार कैट ‘आंसर की’ 2020 लिंक एक्टिव किये जाने के बाद परीक्षा पोर्टल पर देख पाएंगे। आधिकारिक सूचना के अनुसार उम्मीदवार कैट 2020 ‘आंसर की’ 11 दिसंबर की शाम 5 बजे देख पाएंगे।
ऐसे चेक करें कैट 2020 की ‘रिस्पांट शीट’ और ‘आंसर की’ –
– कॉमन ऐडमिशन टेस्ट में सम्मिलित हुए उम्मीदवार कैट 2020 ‘रिस्पांस शीट’ और ऑफिशियल ‘आंसर की’ ऑफिशियल परीक्षा पोर्टल iimcat.ac.in पर देख पाएंगे।
– उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करने के बाद उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण, जैसे – रजिस्ट्रेशन नंबर, आदि भरने होंगे।
-लॉगिन के बाद उम्मीदवार ‘रिस्पांस शीट’ और ‘आंसर की’ देख पाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को यदि किसी प्रश्न के जारी ‘आंसर की’ के लिए आपत्ति होगी तो उसी प्रश्न के साथ दिये गये लिंक पर क्लिक करकें ऑब्जेक्शन सबमिट कर पाएंगे।
यहां पढ़ें – डीयू ने जारी की 7वीं कटऑफ, आज से विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन शुरू
11 दिसंबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति –
आईआईएम इंदौर द्वारा जारी किये जाने वाले विभिन्न प्रश्नों के कैट ‘रिस्पांस शीट’ और ‘आंसर की’ 2020 को लेकर यदि किसी उम्मीदवार को आपत्ति होती है तो वे परीक्षा पोर्टल पर ही उपलब्ध कराये जाने वाले ऑनलाइन पेज के माध्यम से सबमिट कर पाएंगे। इससे संबंधित अधिक अपडेट्स के लिए छात्र वेबसाइट चेक कर सकते है। आपत्ति दर्ज करने को लेकर किसी भी प्रश्न के लिये छात्र वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिस को विस्तार मे पढ़ सकते है।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
सीरी में स्टूडेन्ट्स इंजीनियरिंग मॉडल कॉम्पिटीशन का घोषणा समारोह आयोजित

पिलानी :
सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, पिलानी तथा विज्ञान भारती-राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 23 तथा 24 दिसंबर 2020 को वर्चुअल रूप में आयोजित किए जा रहे भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ 2020) के अंतर्गत स्टूडेन्ट्स इंजीनियरिंग मॉडल कॉम्पिटीशन एंड एक्सपो का घोषणा समारोह आयोजित किया गया। आयोजन का एम एस टीम्स के साथ-साथ यूट्यूब लिंक के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।
मॉडलों के माध्यम से अपने नवाचारों को आकार देने का किया आह्वान –
एसीएसआईआर के कुलाधिपति तथा सीरी के पूर्व निदेशक प्रोफेसर चंद्रशेखर ने घोषणा समारोह में मुख्य अतिथीय संबोधन देते हुए आयोजन के लिए आत्मनिर्भर भारत तथा विश्व कल्याण के लिए विज्ञान विषय को चुनने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और विज्ञान भारती की प्रशंसा की। उन्होंने अपने समय और वर्तमान समय में विद्यार्थियों के पास उपलब्ध सुविधाओं व अवसरों की तुलना करते हुए विद्यार्थियों को मॉडलों के माध्यम से अपने नवाचारों को आकार देने का आह्वान किया। उन्होंने चुनौतियों और कठिनाइयों से भागने की बजाय उनका डटकर सामना करते हुए समाधान प्रस्तुत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यही सफलता का मूलमंत्र है। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों की भी चर्चा की।


