
नई दिल्ली :
देश भर में कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कैट 2020 परीक्षा मे सम्मलित होने वाले परीक्षार्थियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कैट 2020 अथॉरिटीज से परीक्षा को स्थगित किये जाने की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया उम्मीद्वारों द्वारा एंट्रेंस को स्थगित किये जाने की गुजारिश के विपरीत परीक्षा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैट 2020 परीक्षा के संयोजक हर्षल लोवालेकर ने कॉमन ऐडमिशन टेस्ट को स्थगित किये जाने की संभावना से इनकार किया है। लोवालेकर ने परीक्षा को निर्धारित समय पर ही आयोजित किये जाने की जानकारी दी।
29 नवंबर को होनी है परीक्षा –
देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) में मैनेजमेंट कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित किये जाने वाले कॉमन ऐडमिशन टेस्ट (सीएटी या कैट) 2020 का आयोजन 29 नवंबर को किया जा रहा है। परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन अगस्त 2020 में जारी हुआ था और आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर तक चली थी। वहीं, कैट 2020 एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर को जारी हुए थे और स्टूडेंट्स परीक्षा के 29 अक्तूबर तक कैट एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर सकते हैं।
तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा –
बता दें कि कैट 2020 परीक्षा का आयोजन दो-दो घंटे की तीन शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 4.30 बजे शुरू होंगी। परीक्षा में वर्बल एबिलिटी एण्ड रीडिंग कॉम्प्रीहेंशन, डाटा इटरप्रेटेशन एण्ड लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एबिलिटी विषयों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र कैट 2020 का नोटिफिकेशन कैट की वेबसाइट पर चेक कर सकते है।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
इविवि मे बीएससी मैथ में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू

लखनऊ :
इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) में आज यानी 23 नवंबर को बीएससी मैथ में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू की जा रही है। बीएससी प्रवेश के को-आर्डिनेटर प्रो. आइआर सिद्दीकी ने बताया कि आज मैथ में सभी श्रेणी में 171 अथवा अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी।
बता दें कि को-आर्डिनेटर प्रो. आइआर सिद्दीकी के मुताबिक छात्रों को सुबह आठ से शाम चार बजे तक विकल्प चयन और आधिकारिक पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
ये पढ़े दिशा-निर्देश –
– 24 नवंबर को सुबह नौ से 10 के बीच सीट आवंटन और 10 से साढ़े चार बजे तक फीस जमा करना होगा।
– इसके अलावा बीएससी बॉयो में 23 नवंबर को सभी श्रेणी में 150 अथवा अधिक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
बीए में यदि केवल सामान्य वर्ग की बात की जाए तो कुल 1733 सीटों के सापेक्ष 76 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। सामान्य वर्ग के 1320 छात्र-छात्राओं ने फीस भी जमा कर दी। रविवार को 355 छात्र-छात्राओं ने फीस जमा की।
पूरी खबर पढ़ें यहां (क्लिक करें)…
यूपीपीएससी ने जारी किया पीसीएस और एसीएफ आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

लखनऊ :
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस परीक्षा 2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) परीक्षा 2020 के अंतर्गत पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा यूपी पीसीएस प्रिलिम्स 2020 परीक्षा का आयोजन पिछले माह, 11 अक्टूबर को राज्य के 19 जनपदों में निर्धारित 1282 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था जिसमे आयोग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में 314696 उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे।


