NewsSchool Corner

Curriculum 2026-27: क्लास 9 से लागू होगा नया सिस्टम, तीन भाषाएं अनिवार्य, गणित-विज्ञान में दो लेवल

नई दिल्ली। CBSE New Curriculum 2026-27: सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बड़ा करिकुलम बदलाव लागू किया है, जिसे पिछले एक दशक का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) 2023 के अनुरूप, अब पढ़ाई का फोकस रटने की बजाय समझ और व्यावहारिक ज्ञान पर होगा।

क्लास 6 से तीसरी भाषा पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसमें कम से कम दो भाषाएं भारतीय होनी चाहिए। क्लास 9 में गणित और विज्ञान अब दो स्तरों में बांटे गए हैं — सभी छात्रों के लिए 80 अंकों की मानक परीक्षा होगी, जबकि उच्च दक्षता चाहने वाले छात्र 25 अंकों का अतिरिक्त एडवांस पेपर भी दे सकेंगे।

क्लास 3 से AI और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग जैसे विषय भी प्रोजेक्ट आधारित तरीके से पढ़ाए जाएंगे, हालांकि फिलहाल इनका बोर्ड परीक्षा पर कोई असर नहीं होगा। क्लास 11-12 का नया करिकुलम पहले ही 1 अप्रैल को जारी हो चुका है, वहीं क्लास 9-10 का करिकुलम 2 अप्रैल को जारी किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!