सीसीएसयू के कालेजों में 12 दिसंबर तक होंगे परास्नातक में पंजीकरण

मेरठ :
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) और संबंधित कालेजों में पीजी में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि 12 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 10 दिसंबर से कालेजों में आफर लेटर जमा किए जाएंगे। विवि ने इसके लिए भी तिथियां बढ़ा दी थी। पीजी के साथ तीन वर्षीय एलएलबी, सभी सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीयन कराया जा सकता है। विश्वविद्यालय इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 14 दिसंबर को पहली वरीयता सूची जारी करेगा। जिसके आधार पर 14 से 16 दिसंबर के बीच अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।
स्नातक में अंतिम ओपन मेरिट से प्रवेश 14 से –
सीसीएसयू के कालेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में आनलाइन पंजीयन की तिथि नहीं बढ़ाई गई है। विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में अब अंतिम ओपन मेरिट जारी की जाएगी। नौ दिसंबर तक पंजीयन कराने वाले छात्र- छात्राएं अपनी लाग इन आइडी से ओपन आफर लेटर निकालेंगे। छात्र- छात्राएं ब्लैंक आफर लेटर डाउनलोड करेंगे। जिस पर कालेज और कोर्स का नाम लिखकर जिस कालेज में प्रवेश चाहते हैं, वहां जमा कराएंगे। जिस कालेज में सीट रिक्त है, उस कालेज में छात्र-छात्राएं 10 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आफर लेटर जमा करेंगे। जिसके आधार पर कालेज वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची बनाकर 14 दिसंबर से प्रवेश ले सकेंगे। स्नातक प्रथम वर्ष में अंतिम ओपन मेरिट से 16 दिसंबर तक प्रवेश होंगे। कालेजों को प्रवेश लेने के बाद 16 दिसंबर को ही सीसीएसयू की वेबसाइट पर कनफर्म करना होगा।
नर्सिग कोर्स में प्रवेश 14 दिसंबर से –
सीसीएसयू से जुड़े कालेज आफ नर्सिंग, एसवीबीपी हास्पिटल, एलएलआरएम मेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों पर 14 दिसंबर से प्रवेश होंगे। इसके लिए छात्रों को अपने लाग इन आइडी से आफर लेटर डाउनलोड करना होगा। ये आफर लेटर 10 दिसंबर से 11 दिसंबर तक कालेजों में जमा किए जाएंगे, जिसकी सूची कालेज सीसीएसयू को भेजेंगे। उस सूची के हिसाब से सीसीएसयू की ओर से 13 दिसंबर को वरीयता सूची जारी की जाएगी। इस वरीयता सूची से छात्र 14 से 15 दिसंबर के बीच में प्रवेश करा सकेंगे। इसके बाद भी अगर सीट खाली रहती है तो विश्वविद्यालय की ओर से प्रतीक्षा सूची 16 दिसंबर को सुबह जारी की जाएगी। जिससे छात्र 16 दिसंबर को ही प्रवेश करा सकेंगे। सीसीएसयू ने नर्सिंग में प्रवेश चाहने वाले अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी प्रवेश की सूचना देख सकते हैं।
इस बार नहीं बढ़ेगी कालेजों की फीस –
चौधरी चरण सिंह विवि और उससे जुड़े सेल्फ फाइनेंस कालेजों की इस बार कोई भी फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। सीसीएसयू की ओर से बढ़ाई गई फीस को शासन ने अमान्य कर दिया। विवि ने बुधवार को सर्कुलर जारी कर शासनादेश का हवाला देते हुए पहले से ली जा रही फीस को ही इस सत्र के लिए मान्य बताया है। बता दें कि विवि की ओर से सितंबर 2019 में कैंपस और कालेजों में संचालित सभी कोर्स की फीस निर्धारित की थी। जिसमें सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस बढ़ाई गई थी। जिसे इस शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाना था, लेकिन शासन की ओर से नौ अक्टूबर 2020 को सीसीएसयू की फीस बढ़ोतरी को अमान्य कर दिया गया।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
एचपी टीईटी नवंबर/दिसंबर 2020 की नई तारीखें जारी, 12 से 15 दिसंबर तक होगी परीक्षा

नई दिल्ली :
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने 7 दिसंबर 2020 को हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी टीईटी) नवंबर/दिसंबर 2020 के लिए नई तारीखों की घोषणा की है। बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल वेबसाइट, hpbose.org पर जारी नोटिस के अनुसार आर्ट्स, मेडिकल, पंजाबी, उर्दू, जेबीटी, शास्त्री, नॉन-मेडिकल और एलटी की टीईटी परीक्षाओं का आयोजन 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2020 तक किया जाएगा। बोर्ड द्वारा निर्धारित चारों ही परीक्षा तिथियों पर हिमाचल टीईटी 2020 का आयोजन दो पालियों (सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक) में किया जाएगा।



