बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तहत रेगुलर मोड के उम्मीदवारों को कॉलेज अलॉट, ऐसे करें चेक

पटना :
बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तहत काउंसलिंग के लिए रजिस्टर्ड रेगुलर मोड के उम्मीदवारों को दाखिले के लिए प्रोविजनल सीट का अलॉटमेंट कर दिया गया है। उम्मीदवार, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (नोडल यूनिवर्सिटी) की ऑफिशियल वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in पर विजिट कर इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को अपने यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करना होगा।
ऐसे करें चेक –
– कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवार नोडल यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट, bihar-cetbed-lnmu.in पर जाएं।
– होमपेज पर लॉगइन फॉर प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट ऑफ रेगुलर मोड लिंक पर क्लिक करें।
– अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां उम्मीदवार अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करें। अब आप इसे चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के प्रवेश की सूची 28 नवंबर को होगी प्रकाशित –
इन उम्मीदवारों को 5 नवंबर तक आंशिक नामांकन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद फाइनल अलॉटमेंट लिस्ट 6 नवंबर को जारी की जाएगी। 9 से 12 नवंबर और 23 से 25 नवंबर तक कॉलेज से संबंधित विश्वविद्यालय में जाकर अपने डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन कराना होगा। कॉलेजों में उम्मीदवारों के प्रवेश की सूची 28 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। सीटें रिक्त रह जाने की स्थिति में 1 दिसंबर को पुनः कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी किया जाएगा। वहीं, नामांकन की प्रक्रिया 14 दिसंबर तक पूरी की जाएगी।
काउंसलिंग की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से हुयी थी शुरू –
बता दें कि बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित हुई जिसके लिए 1.25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि, लगभग 1 लाख अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के नामांकन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू की गई थी। काउंसलिंग की प्रक्रिया कुल तीन रांउड में पूरी की जानी है। सीटें शेष रहने पर दो स्पॉट राउंड होगा। बता दें कि इस बार करीब 35 हजार रेगुलर सीटों व 1 हजार डिस्टेंस कोर्स की सीटों पर दाखिले किए जाने हैं।
इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें –
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मनाई गई भगिनी निवेदिता जयंती
नई दिल्ली :
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय एवं सामाजिक समरसता मंच पलवल के तत्वाधान में भगिनी निवेदिता जयंती का कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू मुख्य अतिथि रहे व मुख्य वक्ता इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रिसर्च वैज्ञानिक गंगा शंकर मिश्रा थे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि –
कार्यक्रम में बोलते हुए राज नेहरू ने भगिनी निवेदिता के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने बताया कि आयरिश महिला होते हुए भी भगिनी निवेदिता ने अपने आपको यहां के गरीबों व महिलाओं के लिए समर्पित कर दिया था। जिस समय देश में बीमारी फैली और डॉक्टरों ने सबको अपने घर में रहने के लिए निर्देश दिए उस समय भी वह गरीबों /बीमारों की मदद करने के लिए तथा उनके घरों की सफाई करने के लिए गरीब और मलिन बस्तियों में घूमती रही।
ये भी पढ़ें – यूपीएससी ने 345 पदों के लिए सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा का नोटिस किया जारी, आवेदन शुरू
मुख्य वक्ता ने अपने उदबोधन में बताया कि –
मुख्य वक्ता जी एस मिश्रा ने भगिनी निवेदिता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयरिश मूल की, पादरी पिता से जन्मी मार्गरेट नोबल नर सेवा नारायण सेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अनेक विषम परिस्थितियों के बाद भी भारत के लोगों के लिए उत्सर्ग कर दिया। उन्हें बाल विवाह, सती प्रथा, विधवा उत्पीड़न जैसी कुरीतियों को समाप्त करते हुए महिला शिक्षा, विधवा विवाह एवम् महिला सशक्तिकरणआदि के क्षेत्र में बहुत उल्लेखनीय योगदान दिया।




