Indian News

अक्टूबर में होगी लखनऊ समेत प्रदेश के बीएड कॉलेज में प्रवेश की काउंसलिंग

बी.एड कॉलेजों में दाखिले के लिए 4,31,904 अभ्यर्थियों ने किया था ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश मे बीएड कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रस्तावित काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है। अब यह काउंसलिंग अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। स्नातक अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं न होने और कई के नतीजे न आने के कारण यह फैसला लिया गया है। प्रदेश के बी.एड कॉलेजों में दाखिले के लिए 4,31,904 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। बीते 9 अगस्त को हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 3,56,946 अभ्यर्थी शामिल हुए। 05 सितंबर को इनके नतीजे भी जारी कर दिए गए। अब ऑनलाइन ऑफ कैम्पस काउंसलिंग कराई जानी है।

यहां पढ़ें – बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट से करे डाउनलोड

काउंसलिंग अब अक्टूबर में हो सकती है आयोजित –
बताते चलें कि बी.एड की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी के मुताबिक काउंसलिंग पहले 21 सितम्बर को होनी थी जो की अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं न होने के कारण स्थगित कर दी गयी है। कोरोनाकाल में परीक्षाओं के न होने से उनके परिणाम अभी तक नहीं मिल पाये है जिस कारण काउंसलिंग की तिथि निर्धारित नहीं हो पा रही है। संभावित है की ये काउंसलिंग अब अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!