CTET अभ्यर्थी 7 नवंबर से बदले CTET परीक्षा केंद्र के शहर, ये रही पूरी जानकारी

नई दिल्ली :
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 31 जनवरी को प्रस्तावित है जिसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपना परीक्षा केंद्र बदलने के लिए 7 नवम्बर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई इसके लिए वेबसाइट ctet.nic.in 7 नवंबर को परीक्षा केंद्र करेक्शन विंडो ओपन करेगा जिसमें जाकर अभ्यर्थी अपने लिए उपयुक्त परीक्षा केंद्र शहर का विकल्प चुन सकेंगे।
अभ्यर्थियों के पसंद की शहर में ही परीक्षा केंद्र दिया जाए –
सीबीएसई छात्रों को परीक्षा केंद्र शहर में बदलाव करने का यह मौका कोरोना वायरस महामारी (COVID-19) को ध्यान में रखते हुए दे रहा है। सीबीएसई के मुताबिक जो परीक्षार्थी अपने निकटतम/उपयुक्त शहर को परीक्षा केंद्र लिए चुनेंगे उनके सीबीएसई की कोशिश होगी अभ्यर्थियों के पसंद की शहर में ही परीक्षा केंद्र दिया जाए। हालांकि परीक्षार्थियों की संख्या अधिक या परीक्षा केंद्र उपलब्ध न होने पाने की स्थिति में परीक्षार्थी पसंद के अलावा अन्य शहर में भी परीक्षा केंद्र दिया जा सकता है।
सीटीईटी एग्जाम पैटर्न –
पेपर-1 में 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स, एनवायरनमेंटल स्टडीज से जुड़े 30-30 प्रश्न पूछ जाएंगे। वहीं पेपर – 2 में भी 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स व साइंस (मैथ्स व साइंस के टीचरों के लिए) या सोशल स्टडीज/सोशल साइंस ( सोशल स्टडीज/सोशल साइंस टीचर के लिए) से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे।
सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार होती है आयोजित –
बता दें कि 31 जनवरी 2021 को आयोजित होने जा रही यह सीटीईटी CTET परीक्षा जुलाई 2020 में होने को प्रस्तावित थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण अन्य परीक्षाओं की तरह इसे भी स्थगित कर दिया गया था। सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। एक जुलाई में और दूसरा दिसंबर में। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है वे नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और दूसरे स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कुछ नए शहरों में परीक्षा कराई जा रही हैं –
सीबीएसई परीक्षा के दौरान संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा के सभी निर्देशों का पालन कर रहा है। बोर्ड के मुताबिक परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जाए इसके लिए कुछ नए शहरों में परीक्षा कराई जा रही हैं। यह परीक्षा लखीमपुर, नागांव, बेगूसराय, गोपालगंज, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, सारण, भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, हजारीबाग, जमशेदपुर, लुधियाना, अंबेडकरनगर, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, गोंडा, मैनपुरी, प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, सीतापुर और उधम सिंह नगर आदि शहरों मे आयोजित की जाएगी।
इस बार जुलाई में होने वाली परीक्षा साल 2021 की जनवरी में –
बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इनमें पहली बार जुलाई और दिसंबर में आयोजित किया जाता है। कोविड-19 संक्रमण के कारण इस बार जुलाई में होने वाली परीक्षा साल 2021 की जनवरी में आयोजित की जा रही हैं।
अन्य खबरें (ये भी पढ़ें) –
यूजीसी ने कॉलेज और विश्वविद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से खोलने के लिए जारी की गाइडलाइंस
नई दिल्ली :
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कोरोना महामारी के चलते पिछले 7 महीने से बंद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। यूजीसी ने कहा है कि राज्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के बारे में राज्य सरकारें फैसला करेंगी। जबकि केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुख महामारी के बीच भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू करने के लिए कैंपस खोलने को लेकर फैसला लेंगे। नए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि विश्वविद्यालय और कॉलेज कैंपस चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकते हैं।




