Deprecated: Required parameter $output follows optional parameter $depth in /home/globale1/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451
CTET Exam 2024: सीटेट परीक्षा 2024 के लिए एक और बड़ी अपडेट, अभ्यर्थी हुए बेहद खुश - Global E-Campus
Indian NewsJob Notification
Trending

CTET Exam 2024: सीटेट परीक्षा 2024 के लिए एक और बड़ी अपडेट, अभ्यर्थी हुए बेहद खुश

CTET Exam 2024 Update

नई दिल्ली: CBSE केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2023 के रिजल्ट के बादसे ही अभ्यर्थी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2024 का इंतजार कर रहे हैं। जहां अब अभ्यर्थियों के लिए CTET 2024 के लिए अधिसूचना के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने रही है।

जहां इस अपडेट में बताया गया है कि आखिर सीबीएसई द्वारा CTET 2024 के लिए अधिसूचना कब जारी की जाएगी। अगर आपको भी इस अपडेट का इंतजार था, तो पढ़िए पूरी आर्टिकल और जानिए कि क्या है आपके लिए इस आर्टिकल में खास…

  • यह है CTET 2024 को लेकर अपडेट

CBSE केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2024 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।इस अपडेट में बताया गया है कि CTET 2024 के सीबीएसई द्वारा अधिसूचना नवंबर माह के तीसरे या चौथे सप्ताह तक जारी की जा सकती है। बता देंकि अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। हालांकि अभी तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

  • यहां पर मिलेगा शिक्षक बनने का मौका

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2024 में जो भी अभ्यर्थी सफल होंगे, वे अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पदों पर निकाली जाने वाली भर्तियों के लिए आवेदन के पात्र माने जाते हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त होगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों को इन पदों पर निकलने वाली भर्तियों के लिए आवेदन करना होगा, उसमें सफलता प्राप्त करने के बाद ही अभ्यर्थी यहां शिक्षक बन सकेंगे।

  • इस तिथि को आयोजित हुई थी परीक्षा

CBSE द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2023 का आयोजन बिना किसी रुकावट के एक ही दिन में संपन्न हो गया था। आपकी जानकारी केलिए बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET 2023 का आयोजन 20 अगस्त 2023 को एक ही दिन में किया है। हालांकि परीक्षा का आयोजन कुल दो पालियों में किया गया है। जिसमें से पहली पाली का आयोजन सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक हुआ। वहीं इसके बाद दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button