Civil Services AcademyIndian News

CTET September 2026: सितंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें एग्जाम डेट और पूरी डिटेल्स

CTET September 2026: सीबीएसई ने सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 10 जून 2026 तक ctet.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे।

नई दिल्ली। CTET September 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 सत्र के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 11 मई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीटेट का 22वां संस्करण 6 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि

उम्मीदवार 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी यही निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: परीक्षा रद्द होने के बाद NTA पर उठे सवाल, FAIMA ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रक्रिया शुरू11 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 जून 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि10 जून 2026
करेक्शन विंडो15 जून से 18 जून 2026
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से 2 दिन पहले
CTET परीक्षा तिथि6 सितंबर 2026
संभावित रिजल्टअक्टूबर 2026 के अंत तक

परीक्षा शहर चुनने का विकल्प नहीं

बोर्ड ने साफ किया है कि उम्मीदवार आवेदन के दौरान परीक्षा शहर का चयन नहीं कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र और शहर का आवंटन सीबीएसई द्वारा रैंडम तरीके से किया जाएगा। एक बार परीक्षा शहर आवंटित होने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी

जल्द जारी होगा विस्तृत सूचना बुलेटिन

सीबीएसई ने बताया कि पात्रता, सिलेबस, परीक्षा शुल्क, भाषाओं और परीक्षा शहरों से जुड़ी विस्तृत जानकारी वाला इंफॉर्मेशन बुलेटिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

CBSE CTET September 2026 Notification PDF

CTET September 2026: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CTET September 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!