CollegesIndian News

CUET UG 2026: 31 मई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 28 मई के स्थगित एग्जाम की नई तारीखें घोषित

एनटीए द्वारा 28 मई को होने वाली सीयूईटी परीक्षा का आयोजन अब दो चरणों- 31 मई एवं 6/7 जून को करवाया जायेगा। 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं जिसे आप इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली। CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 28 मई को होने वाली सीयूईटी परीक्षा को Id-ul-Zuha (बकरीद) के चलते स्थगित किया गया था जिसके लिए अब नई डेट्स की घोषणा कर दी गई है। एनटीए की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 28 मई को होने वाली परीक्षा अब 31 मई एवं 6/7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

31 मई को होने वाले एग्जाम के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड जारी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। छात्र तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार 6/7 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

यह भी पढ़ें- SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी की दमदार पारी से राजस्थान की जीत, क्वालिफायर-2 में पहुंची टीम; हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • सीयूईटी यूजी 31 मई को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर LATEST NEWS में Admit Card for CUET(UG) – 2026 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
  • अब आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

CUET UG 2026 Admit Card Link

एग्जाम गाइडलांस

एनटीए द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है:

  1. सभी उम्मीदवार पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं।
  2. उम्मीदवारों को धार्मिक वस्तुएं या प्रतीक चिन्ह पहनने की अनुमति है, बशर्ते कि वे केंद्र पर समय से पहले पहुंचकर जांच करवाएं। यह विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है।
  3. कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की अनुमति है।
  4. हल्के सफेद कपड़े पहनना बेहतर है। यदि उम्मीदवारों को आवश्यकता महसूस हो, तो वे ऊनी कपड़े पहन सकते हैं, बशर्ते कि वे केंद्र पर समय से पहले पहुंचकर जांच करवाएं।
  5. सामान्य जूते, चप्पल और कम हील वाले जूते पहनना बेहतर है।

किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए स्टूडेंट्स हेल्प डेस्क 011- 40759000 या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!