गोरखपुर विश्वविद्यालय मे बची सीटों के लिए जारी हुई कटऑफ, कल तक करें प्रवेश प्रक्रिया पूरी

लखनऊ :
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय मे बची सीटों के लिए कटऑफ जारी कर दी गयी है। विवि के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने सभी विभाग और संकाय के अध्यक्षों को सात दिसंबर तक सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। कुलपति के निर्देश की जानकारी देते हुए कुलसचिव डा. ओमप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में लिखित सूचना सभी विभागाध्यक्षों को भेज दी गई है।
मेरिट के अनुसार अन्य अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें –
सूचना के मुताबिक विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों ने शुल्क नहीं जमा किया है, उनके संयोजक दूरभाष पर संपर्क कर प्रवेश की स्थिति स्पष्ट कर लें। शुल्क जमा न हो पाने की स्थिति में प्रवेश निरस्त करके कटऑफ मेरिट के अनुसार अन्य अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें। कुलसचिव ने स्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयकों से अनुरोध किया है कि बीए, एलएलबी, बीबीए, बीसीए और बीएससी (गृह विज्ञान) के शेष प्रवेशार्थियों का डाटा उस पाठ्यक्रम को संचालित करने वाले संबंधित महाविद्यालयों के लागिन पर उपलब्ध कराएं।
सभी विभागों ने कटऑफ लेकर अपने काम की गति बढ़ा दी –
बता दें कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से प्रवेश प्रक्रिया सात दिसंबर तक पूरी करने को लेकर निर्देश जारी होने के बाद सभी विभागों ने इसे लेकर अपने काम की गति बढ़ा दी है। शनिवार को कई विभागों ने बची सीटों के लिए कट-आफ-मेरिट जारी की जिसमे मेरिट के आधार पर सभी प्रवेश सात दिसंबर को लिए जाएंगे।
यें है विषयों की जारी कटऑफ –
– एमएससी (भौतिक)
अनारक्षित: 112 या उससे अधिक अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग: 96 या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जाति: सभी अभ्यर्थी
प्रवेश का समय: विभाग में सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
– एमए (अंग्रेजी)
अनारक्षित: 94 अंक या उससे अधिक अंक
ओबीसी: 64 अंक या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जाति: सभी अभ्यर्थी
आर्थिक कमजोर: सभी अभ्यर्थी
प्रवेश का समय: विभाग में सुबह नौ से 11 बजे तक
– बीए-एलएलबी
अनारक्षित: 124 अंक या उससे अधिक अंक
अनारक्षित वर्ग (केवल छात्राएं): 120 अंक या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जाति: 74 अंक या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जनजाति – सभी छात्राएं
समय: विधि संकाय में सुबह 11 बजे से
– बीकाम
आर्थिक कमजोर: 40 या उससे अधिक अंक (रिक्त स्थान-4)
स्थान: कक्ष संख्या-101, समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक
एमए (हिंदी) में सभी संवर्ग में सीटें रिक्त –
हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल राय ने बताया कि एमएम (हिंदी) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सभी संवर्ग में कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए विभाग में सात दिसंबर को सुबह 10 बजे से प्रवेश लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों और उनकी छाया प्रतियों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र वेबसाइट चेक कर सकते है।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
सीसीएसयू मे बीएड छात्र भी नेट या पीएचडी करने के 2 वर्ष के अंदर दे सकेंगे श्रेणी सुधार की परीक्षा

लखनऊ :
चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में अब बीएड के छात्र भी नेट या पीएचडी करने के दो वर्ष के अंदर श्रेणी सुधार (डिविजन इंप्रूवमेंट) की परीक्षा दे सकेंगे। इससे पहले कम अंक आने पर स्नातक एवं परास्नातक के छात्रों सभी कोर्सस में डिविजन इंप्रूवमेंट की अनुमति थी, लेकिन बीएड इसमें शामिल नहीं था। कुलपति प्रो.एनके तनेजा की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की आपात बैठक निर्णय लिया गया। इसके अनुसार विवि के इस फैसले से द्वितीय या तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण बीएड छात्र प्रथम श्रेणी के लिए फिर परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा नेट या पीएचडी करने के बाद अधिकतम दो वर्ष के अंदर ही मिलेगी।
जल्द जारी होगा बीएड रिजल्ट –
चौ.चरण सिंह विवि दिसंबर के पहले सप्ताह मे बीएड का रिजल्ट जारी कर देगा। बीएड फाइनल ईयर में नए और पुराने पेपर कोड से परीक्षा के मुद्दे का समाधान कर दिया है।



