DU BTech Admission 2026: बीटेक दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन
डीयू की ओर से बीटेक में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो 15 जून तक जारी रहेगी। जेईई मेन में शामिल होने वाले छात्र डीयू में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली। DU BTech Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन लेने की सोच रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। डीयू की ओर से बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन माध्यम से डीयू एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।
पात्रता एवं मापदंड
आपको बता दें कि डीयू में बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट ने JEE (Main) 2026 परीक्षा में भाग लिया हो। सभी छात्र जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड के द्वारा ही लॉग इन करके फॉर्म भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- CBSE OSM Portal Issue: बोर्ड ने मानी तकनीकी खामियां, साइबर सिक्योरिटी और IIT की टीमें सुधार कार्य में जुटीं
एप्लीकेशन फीस
डीयू बीटेक एडमिशन के लिए आवेदन करने पर जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले छात्रों को फीस के रूप में 1500 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 1200 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की स्टेप्स
- डीयू बीटेक एडमिशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको B.Tech. पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी रजिस्टर पर क्लिक करके जेईई मेन की डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
- अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद आवेदन पत्र भरें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
कैसे मिलेगा प्रवेश
डीयू की ओर से जेईई मेन में प्राप्त रैंक के अनुसार ही छात्रों को सीट अलॉट की जाएगी। सीट अलॉट होने के बाद स्टूडेंट्स को कॉलेज में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। प्रवेश से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।



