डीयू PhD और एमफिल परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक
जो भी स्टूडेंट्स डीयू PhD और एमफिल परीक्षा में शामिल हुए थे ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की फाइनल आंसर-की जारी हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, ने एमफिल और पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम की आंसर-की जारी है। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, की ओर से इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी हुई है। डीयू PhD और एमफिल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर ही फाइनल आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड
इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए NATIONAL TESTING AGENCY Final M.Phil./Ph.D. Answer Key DUET-2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब पीडीएफ में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना फॉर्म नंबर और जन्मतिथि सबमिट करें।
- आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।
डायरेक्ट लिंक से आंसर-की पाने के लिए यहां क्लिक करें.
सितंबर-अक्टूबर में आयोजित हुई थी परीक्षा
दिल्ली यूनिवर्सिटी में इन कोर्सेज के लिए डीयू प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर, 27, 28, 29, 30 और 1 अक्टूबर को देश भर के 27 शहरों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। वहीं इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के बाद उस पर आपत्ति उठाने के लिए 27 अक्टूबर, 2021 तक का समय दिया गया था।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा किया गया। उम्मीदवारों द्वारा आपत्ति पत्र एकत्र करने के बाद अब फाइनल आंसर-की जारी की गई है। वहीं इस परीक्षा और आंसर-की से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेसबाइट पर विजिट करना होगा।



