ईएसई 2020 के प्रवेश पत्र जारी, यूपीएससी की वेबसाइट से करें डाउनलोड

नई दिल्ली।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE 2020) मेन के प्रवेश पत्र बीते मंगलवार को यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने यूपीएससी ईएसई 2020 का परीक्षा शेड्यूल भी जारी किया है। अभ्यर्थी 18 अक्टूबर 2020 से पहले अपने ई-एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
दो पालियों में होंगी परीक्षाएं –
यूपीएससी ईएसई 2020 परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर 2020 को दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
यहां से करें डाउनलोड –
यूपीएससी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर जाकर e-admit card for Engineering Services (Main) Examination, 2020 लिंक पर क्लिक करें, नया पेज खुलने के बाद लॉगइन डिटेल्स भरकर सब्मिट करें। यहाँ से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थी 18 अक्टूबर 2020 से पहले अपने ई-एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।



