IIT/EngineeringIndian News

इंजीनियरिंग की यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्स की फीस स्लैब मंजूर, नए सत्र से राहत

इंजीनियरिंग कोर्स फीस स्लैब

नई दिल्ली : इंजीनियरिंग में दाखिला लेने वाले छात्रों को इस बार के शिक्षण सत्र से बड़ा फायदा होने वाला है। केंद्र सरकार ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्नातक और स्नाकोत्तर प्रोग्राम में फीस स्लैब के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से लागू होगा। यह स्लैब इंजीनियरिंग, डिजाइन, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रोग्राम में यूजी, पीजी और डिप्लोमा प्रोग्राम में पहले वर्ष के लिए न्यूनतम और अधिकतम फीस स्लैब लागू होगा।

पहले वर्ष के लिए फीस का स्लैब
प्रोग्राम- कोर्स- न्यूनतम और अधिकतम फीस (फीस लगभग, सालाना रुपये में)
यूजी-इंजीनियरिंग- 79, 000-1.89 लाख
पीजी- इंजीनियरिंग-1.41 लाख -3.03 लाख?
डिप्लोमा-इंजीनियरिंग- 67,000- 1.40 लाख
यूजी- डिजाइन- 94,000-2.25 लाख
पीजी -डिजाइन- 1.55 लाख- 3.14 लाख
यूजी- एप्लाइड आर्ट एंड क्राफ्ट- 1.10 लाख- 2.53 लाख
पीजी-एप्लाइड आर्ट एंड क्राफ्ट- 1.48 लाख- 2.25 लाख
डिप्लोमा- एप्लाइड आर्ट एंड क्राफ्ट- 81,000- 1.64 लाख

पांच प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी कर सकेंगे कॉलेज
पहले वर्ष इंजीनियरिंग डिग्री प्रोग्राम की फीस 79 हजार रुपये से लेकर 1.89 लाख रुपये सालाना निर्धारित की गई है। यह फीस कॉलेज सुविधाओं (कंप्यूटर लैब, शिक्षक, लाइब्रेरी) और शहर( मेट्रो सिटी, ए, बी, सी श्रेणी वाले शहर ) के आधार पर निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि कॉलेज दूसरे, तीसरे व चौथे वर्ष अपनी पहले वर्ष लागू फीस में हर वर्ष पांच फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!